गुरुग्राम,: नामांकन भरते ही गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत ने चुनाव प्रचार जोर-जोर से शुरू कर दिया। वहीं उनकी पुत्री आरती ने भी चुनाव प्रचार के लिए कमर कस ली है। बुधवार को जहां उनकी पुत्री ने सोहना विधानसभा के दर्जन भर गांवो का दौरा किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने बावल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू किया।

सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार विधानसभा सोहना में उनकी पुत्री ने सुबह 9.30 बजे से 30-30 मिनट के अंतराल पर एक दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों से वोट देने की मांग की। जो दौरा शाम छह बजे तक चलता रहा। वहीं प्रत्याशी ने भी बावल विधानसभा क्षेत्र के गांवो का दौरा सुबह 9 बजे से शुरू करके कुछ ही मिनट के अंतराल पर शाम बजे तक मतदाताओं से वोट मांगी।

इसमें सबसे आश्चर्यजनक बात चर्चाओं में सुनने को मिली कि डर के समय में कई भाजपा नेताओं ने दूरी बनाए रखी। वहीं यह भी जानकारी मिली कि गांव में मतदाताओं की चर्चा होती रही की वोट के लिए तो नेता किसी भी हद तक जा सकते हैं। अब तो उनको खाने-पीने उठने बैठने मीटिंग वगैरह का किसी की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन अब कोई क्षेत्रवासी कोई समस्या शिकायत लेकर उनके पास जाता है तो व्यस्तता का बहाना बनाकर कई-कई दिनों तक तो चक्कर लगवाते रहते हैं। वहीं उनके चहेते भी सही ढंग से बात भी नहीं करते हैं। ऐसे कई मामले भाजपा प्रत्याशी के बारे में सामने आ चुके हैं। वहीं जब अहीर रेजिमेंट का मामला चल रहा था उस समय भी उन्होंने कोई पैरवी नहीं की। लोगों का कहना है कि 900 मी मामले में भी उनका रवैया सही नहीं रहा। कई गांव के ग्रामीण तो उनसे अच्छे खासे खफा नजर आ रहे हैं। और यहां तक भी बोल रहे हैं कि वह कोई हनुमान जी थोड़ी है जो दर्शन कुछ टाइम के लिए दर्शन देकर वोट लेने के बाद दर्शन तक नहीं देते हैं।

उनके साथ तो अधिकतर भूमाफियाओं की टीम चलती है जिन्होंने नगर निगम व एचएसवीपी की जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। यहां तक कि गुरुग्राम नगर निगम में अवैध होर्डिंग्स में करोड़ों का गोलमोल किया है। जिनकी शिकायतें भी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। जिनके बारे में विपक्षी दल भी आए दिन मामले उठते रहते हैं लेकिन फिर भी सत्ताधारी भाजपा पार्टी उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं।