भारत वृन्दावन से गए विख्यात कथावाचक कार्तिक गोस्वामी कर रहे हैं भागवत कथा।

ऑस्ट्रेलिया/कुरुक्षेत्र वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

24 अप्रैल : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा एवं पंजाब से गए लोगों ने विदेश में जाकर भी भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को नहीं छोड़ा है। विदेश की भूमि पर भी भारतीय अध्यात्म की गंगा बहा रहे हैं। कुरुक्षेत्र से जाकर इटली में स्थापित हुए अप्रवासी भारतीय दीपक कुमार ने बताया कि आजकल इटली के ब्रेसिका में स्थित मां शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद भागवत कथा चल रही है। इस कथा का आयोजन मां शिव शक्ति मंदिर कमेटी के लक्ष्मण दास लाला जी ने किया है। श्रीमद् भागवत कथा करने के लिए भारत वृन्दावन से कथावाचक कार्तिक गोस्वामी इटली पहुंचे हैं।

दीपक कुमार ने बताया कि कथा शुभारंभ से पूर्व शोभा यात्रा निकली एवं व्यासपीठ का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हुआ। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कथा के उपरांत अटूट भंडारा भी चल रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी भारी संख्या में भारतीयों के साथ इटली एवं अन्य देशों के नागरिक भी पहुंच रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा का समापन 28 अप्रैल को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!