हिसार, 3 अप्रैल।हिसार की बेटी ऋचा गुप्ता ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प पर तिरंगा झंडा फहरा कर न केवल हिसार का पूरे राष्ट्र का नाम प्रकाशमान किया है। पिता हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व माता डॉ. प्रतिमा गुप्ता व दादी अपनी बिटिया पर इस साहसिक कार्य पर गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

कुल सपूत जान्यो परै, लखी शुभ लक्षण गात,
होनहार बिरवान के होत चिकने पात।

इस लोकक्ति को बिटिया ऋचा ने चरितार्थ कर दिखाया है।1982 में हिसार में जन्मी प्रारम्भिक शिक्षा विद्या देवी जिंदल स्कूल व कैम्पस स्कूल में हुई। वे बचपन से ही बहुत ही मेधावी औऱ साहसी रही है। उनकी यश पताका पूरे देश मे फहराएगी इसके लक्षण उनमें बचपन से ही दिखाई देने लगे थे। उन्होंने कम्प्यूटर इंजनरिंग की शिक्षा भिवानी से प्राप्त की। एमबीए जमशेदपुर से की। 2008 में वे परिणय सूत्र में बंध गई।

आज कल वे अमेरिका के न्यूजर्सी सिटी में अपने पति के साथ निवास कर रही है। शहर की जनता भी अपनी बेटी पर गर्व की अनुभूति कर रही है।

error: Content is protected !!