समय सिंह को जिला अध्यक्ष, महेश कुमार और पूनम देवी उपाध्यक्ष

रमेश कुमार ठाकरान गदाईपुर बने जिला मंत्री।

गुरूग्राम। आज भारतीय मजदूर संघ गुरूग्राम का जिला अधिवेशन सिविल अस्पताल सैक्टर 10 के प्रांगण में आयोजित किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार उपस्थित हुए। जिला अधिवेशन की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गुरूग्राम विभाग प्रमुख विरेंद्र कुमार ने की।

सर्व प्रथम भारतीय मजदूर संघ के ध्वजारोहण कर और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से शुरूआत की। अधिवेशन में वर्तमान जिला मंत्री जयदेव गोठडा ने पिछले पूरे वर्ष के कार्यकाल में किये गए कार्यक्रमों, आंदोलनों व अन्य कार्यक्रमों की कार्यक्रमों की चर्चा जिला मंत्री प्रतिवेदन रिपोर्ट में दी। जिला कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने पूरे साल के आय व्यय का ब्योरा उपस्थित पदाधिकारियों के सम्मुख रखा। अधिवेशन में करीबन 52 यूनियनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

चुनाव अधिकारी ने उपस्थित यूनियनों से जिला भारतीय मजदूर संघ की टीमों के लिए नामों की चर्चा की। उसके पश्चात 7 सदस्य पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें हरियाणा रोडवेज से समय सिंह को जिला अध्यक्ष, महेश कुमार और पूनम को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार जिला मंत्री, सुनील राघव और शशी कुमार सहमंत्री, अजीत कुमार कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही सभी यूनियनों के जिला मंत्री पदेन कार्यसमिति सदस्य रहने की घोषणा की। उपस्थित सभी यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयघोष के साथ नई कार्यसमिति एवं पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष समय सिंह ने पिछली कार्यकारिणी को भंग करने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार जी के नाम का प्रतिवेदन किया। सभी यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने भारत माता के उदघोष के साथ समर्थन किया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का जिला गुरूग्राम की टीम के साथ जिला विभाग, शिक्षा विभाग, एजूसेट चौकीदार एवं पार्ट टाईम कर्मचारी व मीड डे मिल कुक कर्मचारी के साथ उपस्थित सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं व शॉल औढाकर प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र कुमार एवं प्रदेश मंत्री बहन मधू जी अन्य पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित सभी यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।