बोर्ड के चैयरमैन होंगे, हरियाणा सरकार के श्रम मंत्री।
प्रदेशभर के ऑटो ड्राइवरो मे भारी खुशी की लहर।

गुरूग्राम। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय पवन कुमार, सह संगठन मंत्री माननीय सोहनलाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशोक कुमार एवं प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा सहित जिला गुरुग्राम के भारतीय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारीगणो एवं कार्यकर्ताओ सहित मीडिया के बन्धुओ का विशेष आभार।
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर के असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के कल्याण के लिए बनाएं गए हरियाणा स्टेट सोशल सिक्योरिटी बोर्ड की घोषणा की गई। जिसके चैयरमैन हरियाणा सरकार के श्रम मंत्री होंगे। इसमे श्रम विभाग की ओर से एसीएस/प्रिन्सिपल सैक्टरी और श्रम आयुक्त हरियाणा को रखा गया है। बोर्ड मे सभी सरकारी विभागो के विभाग प्रमुखो को शामिल किया गया है। बोर्ड के सदस्य के रूप मे गुरुग्राम के योगेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार ने प्रदान करके असंगठित क्षेत्र मे कार्यरत श्रमिको के कल्याण के लिए बडा कदम उठाया है।
योगेश शर्मा इससे पहले भी असंगठित क्षेत्र के लिए बनाई गई हरियाणा सरकार की निगरानी कमेटी के सदस्य भी रहे है। योगेश शर्मा को बोर्ड का सदस्य बनाएं जाने से प्रदेशभर के ऑटो ड्राइवरो और भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओ मे भारी खुशी है। इस अवसर पर योगेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के कल्याण के लिए बोर्ड के गठन करके बडा सराहनीय कदम उठाया है। अब सभी श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत काफी योजनाओ का लाभ दिलवाने का पूरी ईमानदारी से प्रयास करूंगा।
योगेश शर्मा ने कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बडी जिम्मेदारी देने पर हरियाणा सरकार, भारतीय मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारीगणो एवं कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए साथ ही बोर्ड के सदस्य की जिम्मेदारी का निर्वाहन अंतिम पंक्ति मे बैठे असंगठित क्षेत्र के श्रमिक के कल्याण और उसको समाज की मुख्य धारा से जोडक़र सभी सरकार की सुविधाओ का लाभ दिलवाने का का काम प्राथमिकता से करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर मीडिया के बन्धुओ को भी साधुवाद प्रेषित किया, जिन्होने हमेशा हमारे द्वारा असंगठित क्षेत्र की किसी भी समस्या को उठाया गया तो मीडिया के माध्यम से भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ, उसी का नतीजा है, आज की यह नई जिम्मेदारी। योगेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री महोदय नायब सिंह सैनी, भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय पवन कुमार, सह संगठन मंत्री माननीय सोहनलाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशोक कुमार एवं प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला एवं प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय विरेन्द्र शर्मा जी से मिलकर नये दायित्व के लिए आभार प्रकट करेंगे।