जीएल शर्मा  ने शक्ति केंद्र प्रवास सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं को दिया मिशन 2024 फतेह का मंत्र 

गुरुग्राम। । भाजपा ने लोस चुनाव की घोषणा के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा हरियाणा के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने  शक्ति केंद्र प्रवास सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा तथा उन्हें मिशन 2024 फतेह करने का मंत्र दिया। पार्टी के दयानंद मंडल के अध्यक्ष अजीत भारद्वाज के मागदर्शन में राजेन्द्रा पार्क शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र प्रवास सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश और प्रदेश ने विकास की बुलंदियों को छूआ है। देश की सीमाएं आज सुरक्षित है। देश समृद्धि की नई गाथा लिख रहा है। देश की सुरक्षा और सबकी समृद्धि मोदी की गारंटी है। पिछले दस सालों में हर क्षेत्र में देश और प्रदेश ने जितना विकास किया है, उसकी कल्पना भी बेमानी है। जीएल शर्मा ने कहा कि इन 10 वर्षों में गुरुग्राम आईकॉन सिटी के रूप में उभरा है। रुग्राम का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत हुआ है।  एक्सप्रेस-वे, हाइवे और सड़कों का बड़ा नेटवर्क खड़ा हुआ है। विकास के पथ पद तेजी से आगे बढ़ रहे देश और प्रदेश के एक-एक मतदाता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुके हैं।

कार्यकर्ताओं का जोश और मतदाताओ का उत्साह अभी से ही यह साबित कर रहा है कि 18वीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा की जीत के पिछले सभी रिकार्ड धवस्त होंगे। इस बार पूरे प्रदेश की दस की दस सीटों के साथ देश भर की सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 सालों में प्रदेश में जो विकास कार्य कराएं है वे अपने आप में एक इतिहास हैं। देश और प्रदेश की जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। देश में अबकी बार 400 पार भाजपा का नारा है और वह पार करके रहेगी। फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने की दिशा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें और उन्हें पार्टी की नीतियों और मोदी तथा नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत कराएं। मंडल अध्यक्ष अजीत भारद्वाज ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंप रही  है, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से पूरा करेंगे। इस मौके पर  जिला महामंत्री सर्वप्रिय त्यागी, सचिव महेश वशिष्ठ,  मंडल महामंत्री महेंद्र शर्मा, कुंजल राठौर, भरत सिंह बोडवान, पवन जांघु, नरेंद्र गौड, सुरेखा देवी, मदन शर्मा, सुमन सिंह, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा देवी, डा सोमवीर सिंह, मोहन चंद लोहानी, उत्तराखंड प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य गगां सिंह नेगी तथा आईटी सेल के प्रभात गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!