चंड़ीगढ़

कोई घटनाक्रम नही कहा जा सकता। जरूरत के हिसाब से फैसला लिया गया। घटना इसे कहा जा सकता है कि जेजेपी ने जो लोकसभा सीटों को लड़ने का फैसला लिया। यह घटनाक्रम है।

बीजेपी की परम्परा रही है कि नए मुख्यमंत्री बनाये गए है। पार्लियामेंट्री बोर्ड ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनने का फैसला लिया है। मुझे कोई और जिम्मेवरी देगी पार्टी, लोकसभा चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पीएम की तारीफ का इस घटनाक्रम का कोई संबंध नही है। बहुत समय पहले मैंने खुद कहा था कि नया नेतृत्व लाना चाहिए।

बहुत कुछ नया किया साढ़े 9 साल ले कार्यकाल में। जितने व्यवस्था परिवर्तन के काम किये जा सकते थे वह किये।नायब सैनी मेरे बहुत पुराने साथी है, तब से लेकर आज तक बहुत अच्छा विकास उनका हुआ है।

अनिल विज हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता है, 1990 से मेरा उनके साथ संबंध है। थोड़ा नाराज जल्दी होते है लेकिन जल्दी ही मान जाते है।। आज उनसे बातचीत की है लेकिन उन्होंने कहा कि मेरा आज मन नही है मुख्यमंत्री नायब सैनी भी अनिल विज से बात करेगे।

मैं आज दावे से कह सकता हु की 10 की 10 लोकसभा सीटे जीतेंगे। विधानसभा में भी अच्छी मेजोरिटी मिलेगी।

जिस दलदल से निकलकर बाहर आये थे चौधरी बीरेंद्र सिंह उनको कमल की तरह खिलाया था। लेकिन फिर से दलदल में जा रहे है तो उसमे कोई कुछ नही कर सकता।

हमारे सम्पर्क में 90 के 90 विधायक है। मेरा सबके साथ अच्छा संबंध है