मनोहर लाल ने हरियाणा का किया अभूतपूर्व विकास,  अब नायब सैनी देंगे रफ्तार 

गुरुग्राम। भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर संभालने पर कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को बधाई दी है। जीएल ने कहा कि एक बार फिर यह साबित हो गया कि भाजपा में निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने वाला सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। पार्टी के  शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के विकास पुरुष मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद नायब सैनी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंप कर यह साबित कर दिया कि प्रदेश में विकास की इस गति को रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा सहित तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी शीर्ष नेताओं का सैनी को मुख्यमंत्री पद चयन करने पर आभार जताया।

 जीएल ने कहा कि पिछले साढ़े नौ सालों में मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। विकसित हरियाणा की मनोहर नींव इन साढ़े नौ सालों में रखी गई है। निसंदेह अब प्रदेश के नए मुखिया नायब सैनी जी हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने हर वर्ग के विकास की अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की। प्रदेश में सुशासन की अवधारणा कायम हुई। प्रदेश के ढांचागत विकास में प्रगति हुई। प्रदेश में बिना भेदभाव, परिवारवाद और क्षेत्रवाद के विकास की नई परिपाटी का उदय हुआ। युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना-पर्ची, बिना-खर्ची सरकारी नौकरियां मिली। हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र के साथ सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएं बनी, सभी क्षेत्रों का समान विकास हुआ। नायाब सैनी जी के नेतृत्व में विकास की यह गति दुगनी रफ्तार से आगे बढ़ेगी। नायब सैनी जी में संगठन और सरकार का अनुभव है।

जीएल ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि जिस लोकसभा क्षेत्र से नायब सैनी सांसद है, उन्हें वहां प्रभारी के तौर पर पार्टी की सेवा का मौका मिला। अध्यक्ष के रूप में भी नायब सैनी जी का उन्हें सानिध्य मिला। नायब सैनी जी की टीम में बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष काम करने का उनका बेहतरीन अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के विकास की नई गाथा लिखेंगे।

error: Content is protected !!