जल्द ही भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ0 बीरेन्द्र सिंह भी अपने हजारों समर्थकों के साथ एक विशाल रैली में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करेंगे : विद्रोही

11 मार्च 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने हिसार से भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत करते हुए इसे हरियाणा में भाजपा के पतन की शुरूआत बताया। विद्रोही ने कहा कि जल्द ही भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ0 बीरेन्द्र सिंह भी अपने हजारों समर्थकों के साथ एक विशाल रैली में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करेंगे। चौधरी बीरेन्द्र सिंह व उनके सांसद पुत्र बृजेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से बांगर में कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल जिले में कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी। हरियाणा में कांग्रेस पहले ही जनता के आशीर्वाद से भाजपा खट्टर सरकार को सत्ता से बाहर करने की स्थिति में है। अब चौधरी बीरेन्द्र के फिर से कांग्रेस में आने से इस दिशा में कांग्रेस के अभियान को और मजबूती मिलेगी। जिस तरह से हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार हो रहा है, उसके चलते हरियाणा में कांग्रेस गठबंधन 8 से ज्यादा लोकसभा सीट जीतने की स्थिति में है।   

विद्रोही ने कहा कि चौधरी बीरेन्द्र सिंह के परिवार का फिर से अपने मूल दल कांग्रेस में आना तो एक शुरूआत है। निकट भविष्य में भाजपा के और भी प्रभावी व जनाधार वाले नेता कांग्रेस में शामिल होने वाले है। विगत एक साल में 35 पूर्व सांसद व विधायक व हजारों अन्य जमीनी स्तर के नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो चुके है। कांग्रेस में अन्य दलों, सामाजिक संगठनों व प्रभावी लोगों के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय व जागरूक लोग जनता की नब्ज पहचानकर जान चुके है कि अब हरियाणा की जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता में देखना चाहती है। विद्रोही ने कहा कि लगभग एक सप्ताह में कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए अपने सभी 9 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करके आप पार्टी के साथ समन्वय करके हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जोरदार अभियान चलाकर भाजपा को सभी 10 सीटो पर हराने की जोरदार, प्रभावी रणनीति के तहत जनता के बीच चुनावी शंखनाद करेगी। लोकतंत्र, संविधान व भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने विद्रोही ने प्रदेश के सभी जागरूक लोगों से आग्रह किया कि वे कांग्रेस में शामिल होकर संघी फासीजम के वर्चस्व को हरियाणा व देश से समाप्त करने के लिए कांग्रेस-इंडिया एलायंस का साथ देकर भारत के लोकतंत्र व संविधान पर छाये खतरे को खत्म करे।  

error: Content is protected !!