फरीदाबाद लोकसभा का संयोजक विधायक जगदीश नायर को वहीं विधायक लक्ष्मण नापा को सिरसा लोकसभा का संयोजक नियुक्त किया गया

एससी मोर्चा के कार्यकर्त्ता सजग और सावधान होकर समाज में भ्रम फ़ैलाने वालो को करारा जवाब दे: जरावता

पंचकुला 7 मार्च – आगामी लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है | जीत में कमी न रहे इसको लेकर पार्टी रणनीति तैयार कर रही है | इसी कड़ी में हरियाणा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष माननीय नायब सैनी जी के दिशानिर्देशानुसार एससीमोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक पटौदी जरावता ने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी 10 की 10 लोकसभा के संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त कर दिए है |

गुरुग्राम लोकसभा से पूर्व विधायक श्री रामरतन को संयोजक और प्रदेश सचिव श्री कमल निम्बल को सह संयोजक नियुक्त किया वहीं अम्बाला लोकसभा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दाता राम सढोरा को संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य श्री बग्गन सिंह को सह संयोजक, कुरुक्षेत्र लोकसभा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण भान को संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री महेश पार्चा को सह संयोजक बनाया गया, करनाल लोकसभा से पूर्व विधायक श्री कुलवंत बाजीगर को संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश बोहत को सह संयोजक, सोनीपत लोकसभा से पूर्व विधायक श्री ईश्वर सिंह पलाका को संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रविन्द्र दिलावर को सह संयोजक नियुक्त किया वहीं हिसार लोकसभा से पूर्व विधायक श्री बलकौर सिंह को संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री जोगी राम खुन्डिया को सह संयोजक, सिरसा लोकसभा से वर्तमान विधायक रतिया श्री लक्ष्मण नापा को संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री बूटा सिंह बाजीगर को सह संयोजक बनाया गया, रोहतक लोकसभा से चेयरमैन झज्जर जिला परिषद श्री कप्तान सिंह को संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अशोक रंगा को सह संयोजक, फरीदाबाद लोकसभा से वर्तमान विधायक श्री जगदीश नायर को संयोजक और चेयरमैन फरीदाबाद जिला परिषद श्री विजय कुमार को सह संयोजक, महेंद्रगढ़/भिवानी लोकसभा से पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति सरिता नारायणा को संयोजक और चेयरमैन महेंद्रगढ़ जिला परिषद डॉ. राकेश को सह संयोजक नियुक्त किया गया |

श्री जरावता ने लोकसभा प्रभारीयो को बधाई एवं शुभकामनाए दी साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव संबंधी रणनीति बारे टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर मार्गदर्शन किया ।

error: Content is protected !!