– प्रदेश के मंत्री, सासंद, विधायक, विभिन्न समाजों की सरदारी, धार्मिक, सामाजिक ,शिक्षण, राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि ,कला जगत की हस्तियां पंहुची बालक -तेजस जन्मोत्सव -दशौटन उत्सव में

–  बालक तेजस के दादा एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने जताया सभी मेहमानों का आभार

चंडीगढ़, 6 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ के सुपौत्र बालक तेजस के जन्मोत्सव -दशौटन उत्सव गांव ढ़ाकला में पूरे धूमधाम से मनाया गया। बालक तेजस के जन्मोत्सव दशौटन उत्सव में क्षेत्र के साथ साथ देश-प्रदेशभर से गणमान्य लोग पंहुचे और बालक तेजस को अपना आशीर्वाद दिया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सुपौत्र को आशीर्वाद देने के लिए आभार जताया । साथ ही आदित्य धनखड़ व आशुतोष भी मेहमानों के आदर सत्कार में जुटे रहे।

दशौटन उत्सव में सुबह से ही आस-पास के गांवों से लोग ट्रैक्टरों में सवार होकर पंहुचने लगे, और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए उत्सव में पंहुची। देर शाम तक बालक तेजस को आशीर्वाद देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र की सरदारी ने बाहर से आए मेहमानों और सरदारी का पारंपरिक ढंग से पूरी गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।

 कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक पवन जिंदल,  प्रदेश के कृषि मंत्री जे पी दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सामाजिक न्याय आधिकारिता राज्य मंंत्री औमप्रकाश यादव, हरियाणा विधान सभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सांसद डॉ अरविंद शर्मा, सांसद कार्तिकेय,सांसद कृष्ण लाल पंवार, सांसद सुभाष बराला, विधायक अभय सिंह चौटाला, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक विनोद भ्याना, दिल्ली से विधायक वीरेंद्र कादियान, राजस्थान से विधायक कुलदीप, विधायक दीपक मंगला, विधायक अभय यादव, विधायक ललित नागर, विधायक सीताराम यादव, विधायक जोगीराम सिहाग, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, संगठन मंत्री फणीनंद्र नाथ शर्मा,प्रांत सह प्रचारक प्रमुख डॉ सुरेंद्र पाल, गौशाला आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, विधायक विशंबर बाल्मीकी, विधायक राजेश नागर, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, शमशेर खडख़ड़ा, जाकिर हुसैन,सुखविंद्र माढ़ी, मनीष यादव, संदीप जोशी, वेदपाल एडवोकेट, डॉ पवन सैनी, डॉ संजय शर्मा, योगेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा भाजपा, कप्तान बिरधाना,  राकेश जाखड़, संजय कबलाना, मनमोहन गोयल, तुषार ढंाडा, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, राजपाल जांगड़ा, रणबीर ढ़ाका, प्रीतम चौहान, राजकुमार, राकेश शर्मा, नरेश प्रधान बादली, अरविंद यादव, दयाराम राम यादव, राहुल राणा,रेणू डावला,सुरेंद्र आर्य, स्वामी राघवेंद्र भारती वीर कुमार यादव, 360 के प्रधान गौवर्धन, प्रधान सुनील गुलिया सहित क्षेत्र से संत समाज के प्रतिनिधियों और विभिन्न खापों व तपों के प्रधान पंहुचे।   दशौटन में माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लगभग 20 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी की और प्रसाद ग्रहण किया। 

error: Content is protected !!