भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी से चर्चा के बाद किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र श्योराण ने नियुक्त किए सभी जिलों के अध्यक्ष

चंडीगढ़, 28 फरवरी। लोकसभा चुनाव को नजदीक देखकर भाजपा अपने सभी मोर्चों में भी सभी नियुक्ति जल्दी से जल्दी करने लगी है। इसी के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र श्योराण ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी से चर्चा के बाद सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इस बाबत किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पत्र भी जारी किया गया है।

भाजपा हरियाणा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र श्योराण ने प्रेम सिंह राणा को पंचकूला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह से जसविन्द्र बक्तुआ को अंबाला, विक्रम हड़तान को यमुनानगर, विनय संधु को करनाल, सुरेंद्र आर्य को सोनीपत, महाबीर दहिया को पानीपत, राजकुमार सुनारिया को रोहतक, अमित अहलावत को झज्जर तथा प्रदीप गुर्जर को गुरुग्राम जिला का किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया  है।

राजू ठाकूर को फरीदाबाद, रमेश मानुवास को नूंह, यशपाल मवाई को पलवल, अशोक कोसलिया को रेवाड़ी, पवन खैरवाल को महेंद्रगढ़, विकास श्योराण (चेयरमैन भल्लेराम) को चरखी दादरी, सुन्दरपाल तंवर को भिवानी, कुलदीप डेलू को हिसार, भीम लाम्बा को फतेहाबाद, प्रिंस बिश्नोई को सिरसा, दिनेश यादव को जींद, जगदीप सांगवान को कुरूक्षेत्र और संजय सैनी को कैथल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र श्योराण ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम दिया गया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष निश्चित ही भाजपा की होने वाली ऐतिहासिक जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।