धनीरामपुरा मां बगलामुखी धाम में 27 वां महायज्ञ साढ़े सात लाख आहुतियों के साथ संपन्न

विश्वकल्याण के लिए पिछले 26 वर्षो से प्रति वर्ष होता है महायज्ञ का आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : गांव धनीरामपुरा में पिछले पांच दिनों से भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं संस्थापक महंत बंसी पुरी जी महाराज के सानिध्य एवं मंदिर के महंत व व्यवस्थापक महंत भीम पुरी की देखरेख में चल रहा 27 वां मां बगलामुखी महायज्ञ साढे लाख आहुतियों के साथ संत महात्माओं के प्रवचन, सैकड़ो कन्याओं के पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।

यज्ञाचार्य डॉ. अभिषेक कुश सहित 61 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 75 यजमानों से पूरे विधि- विधान व मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों से पूर्णाहुति डलवाई गई। डॉ. अभिषेक कुश ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पूर्व की अपेक्षा इस बार यजमानों की संख्या अधिक थी। अत: यजमानों की अधिकता को देखते हुए ब्राह्मणों की संख्या भी बढ़ाई गई थी। महंत बंसी पुरी ने यज्ञ की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए किया गया यह महायज्ञ शत्रुओं पर विजय, मोक्ष की प्राप्ति, असाध्याय रोगों से मुक्ति एवं मनोकामना पूर्ण करने में यकीनन सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ काल में उच्चरित वेद मंत्रों की पुनीत शब्द ध्वनि आकाश में व्याप्त होकर लोगों के अंतःकरण को सात्विक एवं शुद्ध बनाती है।

महंत भीम पुरी ने मां बगलामुखी से कार्यक्रम में पहुंचे वशिष्ट अतिथियों, गणमान्यजनो व श्रद्धालुओं के सुखमय जीवन की कामना की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सेवा कार्यों से जुड़े भक्तजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इस महायज्ञ कार्यक्रम को और भी भव्य स्तर मनाया जाएगा।

महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने भी मां बगलामुखी के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी। गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे का सराहनीय सहयोग रहा।

इस मौके पर षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर , उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत सर्वेश्वरी गिरि , महंत राम अवतार, महंत विशाल दास, महंत महेश पुरी, महंत चमन गिरी, महंत जगन्नाथ पुरी, स्वामी रंगनाथ पुरी, स्वामी खटवांग पुरी, महंत निर्भय गिरी, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, कंवरपाल खिल्लन, शिवचरण बहल, अधिवक्ता सुनील सिंगला, संगमेश्वर सेवा दल प्रबंधक भूषण गौतम, फकीरचंद डोलिया, पंडित भुधर गौतम, लक्की जुल्का, अवतार वालिया, श्रवण मंगला, मदन लाल धवन आढती, संजीव चोपड़ा, राजू जुल्का सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!