सत्यप्रकाश जरावता ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे।

संत शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज की 648 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम और हरियाणा में 1800 जगहों पर अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे

पंचकूला :23 फरवरी, भाजपा हरियाणा,प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी जी के दिशा निर्देश पर सत्यप्रकाश जरावता ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्षों में राकेश वाल्मीकि को पंचकुला, अमित वाल्मीकि को भिवानी, धरमबीर को गुरुग्राम, गंगादान डागर को नूह, कर्मबीर खिची को महेन्द्रगढ़, राजेश माखरोली को झज्जर, बलवंत सिंह सिंघमार को जींद, विकास ललोधा को फतेहाबाद, ओम प्रकाश को करनाल, शमशेर कलिंगा को रोहतक, सत्यप्रकाश जाटव को पलवल, अमित वाल्मीकि को सोनीपत, सुलतान अरजाना को कुरुक्षेत्र, शैलेंदर को कैथल, गौरव चौहान को फरीदाबाद, विनोद नागर को सिरसा, श्री बलराज को चरखी दादरी, राजकुमार को हिसार,अमित कुमार को अम्बाला, रोहताश वाल्मीकि को रेवाड़ी, रविन्द्र तोशामर को पानीपत और धर्म सिंह को यमुनानगर जिले से शामिल किया गया हैं।

आज मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रमुख संजीव घारू द्वारा जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि मोर्चा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावाता के नेतृत्व में 24 फरवरी को संत शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज की 648 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम और हरियाणा में 1800 जगहों पर अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे | माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने संत शिरोमणी गुरु रविदास् जी की यादगार में भव्य पाँच एकड़ जगह कुरुक्षेत्र के हुडा सेक्टर में राष्ट्रीय राजमार्ग पिपली कुरुक्षेत्र में आवंटित की है जहां संत शिरोमणि रविदास जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी और आगामी 25 फरवरी को विधानसभा इसराना से राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार जी की अध्यक्षता में प्रत्येक विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के द्वारा किया जाएगा और इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी उपस्थित रहेंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में किए जाएंगे।

error: Content is protected !!