भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पहले दिन देश के मौजूदा राजनीतिक परिवेश पर विस्तार से चर्चा

चंडीगढ़, 17 फरवरी: मिशन 2024 में बडी सफलता के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भागीदारी करने उपरांत यह बात बात कही। उन्होंने कहा कि  राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले सुवह पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी  का ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और शाम को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी के  प्रेरक अध्यक्षीय भाषण से हुआ। हरियाणा से बैठक मे  संसदीय बोर्ड की सदस्या श्रीमती सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़,पार्टी प्रभारी विप्लव देव , मुख्यमंत्री मनोहर लाल , स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ,  प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे  ।

राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि  भाजपा और पीएम मोदी का लक्ष्य स्पष्ट है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना। देश की जनता भी मोदी जी के साथ है और भाजपा को लोक सभा चुनाव में बड़ा जनादेश देने का मन बना चुकी है। भाजपा संगठन जनभावनाओं के अनुरूप 400 पार की रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।  

धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देश के रक्षा मंत्री ठाकुर राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में विकसित भारत- मोदी की गारंटी , केंद्र में  भाजपा की मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धि , अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, जी 20 की सफ़ल अध्यक्षता , राज्यों के चुनाव परिणाम,  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत  हर  गांव में मोदी की गारंटी , नारी शक्ति अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को  33 प्रतिशत आरक्षण, चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग, सूर्य की ओर आदित्य की सफल यात्रा, किसान कल्याण और अर्थव्यवस्था को नई उड़ान जैसे देश के सर्वांगीण विकास और देश हित से जुड़े मद्दे प्रमुख रूप से  शामिल किए गए।

 धनखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई और अब देश की जनता भाजपा को 370 से अधिक और एनडीए को मिलाकर  400 से ज्यादा सीटें देने का मन बना चुकी है । धनखड़ ने कहा कि यही समय है और सही समय है कि भाजपा 400 पार।