मोदी के जबरदस्त स्वागत के लिए तैयार दक्षिण हरियाणा, रेवाड़ी का माजरा गांव भी सजकर तैयार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी , सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

चंडीगढ़, 15 फरवरी। दक्षिण हरियाणा के मेहनतकश लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने के लिए बेकरार है। लोगों में इस बात को लेकर जबरदस्त उत्साह है कि नरेंद्र मोदी ने 2014 चुनाव से पहले रैली के लिए इसी रेवाड़ी को चुना था और अब फिर से 2024 के चुनाव से पहले भी मोदीजी  उनको एम्स जैसी सौगात देने उनके बीच आ रहे हैं। “विकसित भारत-विकसित हरियाणा” रैली  की तैयारियों में जुटे भाजपाईयों के साथ-साथ क्षेत्र के आम लोग ही इस रैली को लेकर काफी उत्साहित हैं। रैली के लिए रेवाड़ी का माजरा गांव सजकर तैयार हो चुका है। भाजपा को नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों के प्रेम का अहसास है, इसलिए लोगों के इसी उत्साह और प्रेम को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश में हर विधानसभा में एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने का प्रबंध किया है। ताकि लोग अपने क्षेत्र में रहकर भी इस रैली को देख और सुन सके। जबकि आसपास की 14 विधानसभा के लोगों को रैली में पहुंचने के निमंत्रण दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरियाणा भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने रैली स्थल का जायजा लिया, तो गुरुवार को खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह रैली स्थल पर तैयारियों को देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद ने रैली सफलता के लिए दिन रात एक की हुई है।

भाजपा को रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और महेंद्रगढ़ जिले से एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में लोग बात कर रहे हैं, उससे लगता है कि यहां भाजपा की उम्मीद से भी दो गुना लोगों की संख्या पहुंच सकती है।

भाजपा का दावा है कि मोदी की माजरा में होने वाली विकसित भारत, विकसित हरियाणा रैली 2013 में हुई रैली से भी अधिक सफल रैली होगी।रेवाड़ी

जिला के लोगों की वर्षों पुराना सपना आज प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर साकार हो रहा है। पीएम मोदी एम्स की आधारशिला रखकर इस क्षेत्र के लोगों को एक महत्वपूर्ण सौगात तो देंगे ही,  साथ ही हरियाणा के विकास में भी एक नई पटकथा लिख देंगे। हांसी-रोहतक रेलवे लाइन, यमुनानगर में बनने वाले 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखेंगे और पुराने गुरुग्राम को मैट्रो से जोड़ने वाली परियोजना की सौगात देकर गुरुग्राम के विकास  को और अधिक रफ्तार देंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह आदि नेता लगातार इस रैली की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नेतृत्व में पार्टी का हरेक कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने के कार्य में जुटा है। अरविंद ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है और उनकी जुबान पर केवल प्रधानमंत्री मोदी के ही चर्चे हैं। अहीरवाल का हर व्यक्ति मोदी जी को सुनना और देखना चाहता है, इसलिए इस रैली में लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!