कुरुक्षेत्र में हरियाणा के समस्त ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

ब्राह्मण समाज में आ रही समस्याओं के निवारण के लिए हुआ चिंतन मंथन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : आज कुरुक्षेत्र में धीमान ब्राह्मण सभा विश्वकर्मा मन्दिर धर्मशाला में समस्त ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमे ब्राह्मण समाज की सामाजिक ,धार्मिक आर्थिक व राजनीतिक समस्याओं के साथ भागीदारी पर चिंतन मंथन हुआ।

बैठक की अध्यक्षता अशोक शर्मा ने की, सभा में बोलते हुए राज कुमार वत्स ने कहा कि सर्व ब्राह्मण समाज की जनसंख्या हरियाणा में 20 प्रतिशत के लगभग है परंतु विधान सभा में उपस्थित केवल 5 प्रतिशत ही है जो की समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है।

कोसली से आए दयानंद भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे और समाजहित पर चर्चा की।

आज की बैठक में ब्राह्मण समाज के विभिन्न ब्राह्मण अंशों के प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए और सभी ने अपने विचार रखे और ब्राह्मण समाज में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

ब्राह्मण समरसता अभियान को पूरे प्रदेश में प्रचारित करने का बीड़ा उठाया।

इस अवसर पर भारत भूषण पंचकुला,सूर्यकांत अधिवक्ता, दयानंद भारद्वाज कोसली, धर्मवीर शर्मा,अशोक शर्मा,देवेंद्र शर्मा बराड़ा ,श्रीराम शर्मा करनाल,सुंदरलाल धीमान,राजकुमार धीमान,अजमेर धीमान, नरेश शर्मा स्नेडी, रोहतास भारद्वाज, विनोद कुमार,तेजपाल,दीपक शर्मा इत्यादि पूरे प्रदेश से गणमान्यजन ब्राह्मण समाज उपस्थित रहा।

Previous post

विश्वसनीयता खो चुका एचएसएससी, भंग करे सरकार: कुमारी सैलजा

Next post

पीड़ित 14 घंटे की देरी से करते है साइबर क्राइम की शिकायत, बैंक भी ज़िम्मेदारी लें, तभी होंगी त्वरित कार्रवाई”: एडीजीपी साइबर  

You May Have Missed

error: Content is protected !!