चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आप वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा है कि बीजेपी ने तानाशाही तरीके से मेयर बनाने की कोशिश की है। गलत तरीके से लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की। इस बात पर सुप्रीम कोर्ट की मोहर लग गई है।

बीजेपी के पीठासीन अधिकारी ने अपने अधिकारों के खिलाफ जाकर बैलेट पेपर से छेड़छाड़ की है। ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है। बीजेपी लोकतंत्र के खिलाफ साजिश कर रही थी, इसमें कोई शक नहीं। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हमारे पक्ष में आया है। अगली सुनवाई में सब साफ हो जाएगा।

आम आदमी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा खड़ी है। बीजेपी की लोकतंत्र विरोधी साजिशों को नाकाम करते रहेंगे। आम आदमी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा लड़ती रहेगी। बीजेपी की साजिश जनता के सामने बेनकाब हो गई। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का ही मेयर बनेगा।