भगवान राम ने जनता के लिए 14वर्ष वनवास काटा था, हम राम भक्त 14साल की जेल काटने को तैयार

राम जी मंदिर में आ गए अब राम को मन में रखना पड़ेगा

5100 दीये जला कर मनाएंगे भगवान राम के आगमन दिवस को – जयहिंद

रौनक शर्मा

रोहतक – 1 साल पहले रोहतक पीजीआई में चल रही भर्तियों में हरियाणा से बाहर के बच्चो को भर्ती किया जा रहा था। जिसे लेकर विवाद हुआ और नवीन जयहिन्द, सोनू मलिक (मोखरा) नवीन मलिक पर केस हुआ जिसके लिए नवीन जयहिंद सोनू मालिक (मोखरा)10 दिनों तक रोहतक की सुनारियां जेल में भी गए। इसी मामले को लेकर आज सोमवार 22 जनवरी 2024 को नवीन जयहिन्द, सोनू मलिक, नवीन मलिक की रोहतक कोर्ट में पेशी हुई। जिसमे एडवोकेट विकास लाकड़ा , निखिल, मदन लाल भारतीय उनके साथ रहे। कोर्ट ने अगली तारिख मार्च 2024 रखी।

जयहिंद ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत इजरायल में हो रही भर्ती पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार चाहे बच्चों को अमेरिका भेजे , इंग्लैंड भेजे, ऑस्ट्रेलिया भेजे लेकिन पहले प्रदेश में 2 लाख खाली पड़े पद तो भरे | फिर चाहे उसके बाद युवाओं को चाँद पर भेज दे उन्हें कोई समस्या नहीं है |

जयहिंद ने कहा कि भगवान राम ने 14 साल का वनवास काटा था और जिस तरह से उन पर केसों की झड़ी लगी हुई उन्हें भी 14 साल की जेल काटनी पड़ सकती है | आज भगवान राम का दिन है | 5100 साल पहले भगवान का जन्म हुआ था वे आज 5100 दिए जला कर भगवान राम के आगमन का उत्सव मनाएंगे | भगवानराम सबके है न कि किसी पार्टी, जाति विशेष के | क्योकि भगवान राम एक नीतिवान राजा थे |

वही पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए जयहिंद ने कहा सरकार द्वारा एक चौक का नाम भगवान राम के नाम पर रखा गया है, प्रभु राम का नाम इतना छोटा नहीं है कि एक चौक तक सीमित हो जाये | बल्कि उनकी मुख्यमंत्री से अपील है कि हरियाणा का नाम बदल कर हरिराम किया जाए या भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी के नाम पर हरी हनुमान किया जाए | साथ ही अपील की कि जिस गौ माता की वजह से विष्णु के अवतार भगवान राम का जन्म हुआ आज वही गौ माता सड़कों पर घूम रही है | सरकार आज गौ माता की तरफ भी जरुर ध्यान दे |

वहीँ जयहिंद ने अपील की कि लोग अपने जीवन में भगवन के राम चरित्र को अपने जीवन में अपनाए | जिस तरह से उन्होंने एक पुत्र, एक पति , एक बड़े भाई और एक राजा होने का कर्तव्य पूरी निष्ठा और इमानदारी के निभाया उसी तरह से हम अभी अपने उनकी कुछ नीतियों को जरुर अपनाए|