मोदी तोते ईडी ने कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा से बुधवार को 7 घंटे पूछताछ

भाजपा का चुनावी प्रचार पूरी तरह से फ्लाप रहा तो अब मोदी जी ने अपने इलेक्शन डिपार्टमैंट के पहले तोते ईडी को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए भेज दिया: विद्रोही

मोदी जी ने अपने इलेक्शन डिपार्टमैंट के तीन तोतो मेें एक तोते ईडीे की हरियाणा में एंट्री करवाके एक तरह से स्वीकार कर लिया है कि भाजपा की हरियाणा में दाल नही गलने वाली : विद्रोही

18 जनवरी 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगााय कि जब सरकारी संसाधनों, सरकारी अधिकारियों द्वारा आमजनों को काम करने का लालच देने पर भी जब आमजनों ने भाजपा की कथित भारत विकसित संकल्प यात्र को भाव नही दिया और सरकारी अफसरों द्वारा किये जाने वाला भाजपा का चुनावी प्रचार पूरी तरह से फ्लाप रहा तो अब मोदी जी ने अपने इलेक्शन डिपार्टमैंट के पहले तोते ईडी को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए भेज दिया। विद्रोही ने कहा कि मोदी तोते ईडी ने कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा से बुधवार को 7 घंटे पूछताछ करके हरियाणा में भाजपा के प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी जी अपने दूसरे दो तोते आईटी व सीबीआई को भी हरियाणा में भाजपा चुनाव प्रचार के लिए भेजने वाले है। जब हरियाणा में भाजपा चुनाव प्रचार का अपेक्षित परिणाम देने में सरकारी अधिकारियों के प्रबंधन निर्देशन में कथित भारत विकसित संकल्प यात्रा पूरी तरह से फ्लाप साबित हो गई तो तब मोदी जी ने अपने इलेक्शन डिपार्टमैंट के तीन तोतो मेें एक तोते ईडीे की हरियाणा में एंट्री करवाके एक तरह से स्वीकार कर लिया है कि भाजपा की हरियाणा में दाल नही गलने वाली।  

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में भाजपा खट्टर सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, कर्मचारी, व्यापारी, युवा, महिला व आमजन विरोधी नीतियों व केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकार की लूट-खसोट के चलते अब आमजन भाजपा को सत्ता से भगाने व कांग्रेस को हरियाणा में जिताने का मन बना चुका है। बुधवार को रेवाडी शहर में नगर परिषद कार्यालय में भाजपा की कथित भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुंची तब लाख प्रलोभन के बाद भी कोई नही आया। सजधज कर आये भाजपा नेताओं को मुठ्ठीभर सफाई कर्मचारी व आंगनवाडी कर्मियों को भाषण पेलकर अपनी भडास निकालनी पडी। जब शहरों में भाजपा में प्रति इतना उपेक्षापूर्ण व्यवहार है तो गांवो मं भाजपा की क्या गत होगी, इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

विद्रोही ने कहा कि जहां भाजपा सरकारी पैसों व सरकारी मशीनरी व ईडी से अपना चुनाव प्रचार करवा रही है, वहीं कांग्रेस का घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस कार्यक्रम पूरे हरियाणा में जनआशीर्वाद से सफलतापूर्वक चल रहा है। हरियाणा में आमजनों का मिल रहा जनसमर्थन व प्यार तथा सहयोग बता रहा है कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में हरियाणा की जनता कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने का मन बना चुकी है और मोदी-भाजपा-संघ की लूट-खसोट, भ्रष्टाचारी, साम्प्रदायिक उन्मादी नफरती नीतियों के खिलाफ वोट की चोट से भाजपा को करारा सबक सिखाने का मन बना चुकी है।  

Previous post

शिक्षा विभाग के आदेशों का अधिकांश निजी स्कूलों पर नहीं हो रहा है कोई असर …….अभिभावक हैं परेशान, प्रशासन दे ध्यान

Next post

चंडीगढ़ नगर निगम के बाहर जमकर हंगामा ………. मेयर चुनाव टला, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

You May Have Missed

error: Content is protected !!