पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 17 जनवरी को हिसार की नई सब्जी मंडी से शुरू करेंगी कांग्रेस जनसंदेश यात्रा

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा हिसार लोकसभा क्षेत्र में 17 व 18 जनवरी को निकालेंगी कांग्रेस जनसंदेश यात्रा

जनसंदेश यात्रा से हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी : कुमारी सैलजा

हिसार : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 17 जनवरी को हिसार की नई सब्जी मंडी से कांग्रेस जनसंदेश यात्रा शुरू करेंगी। 17 व 18 जनवरी को हिसार लोकसभा क्षेत्र में यात्रा निकालने के बाद यह यात्रा भिवानी लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। हिसार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस जनसंदेश यात्रा हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश इस यात्रा के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। सैलजा ने कहा कि इस यात्रा से 10 संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। जनसंदेश यात्रा के दौरान भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करते हुए कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रयास रहेगा कि हरियाणा की 10 सीटों पर कांग्रेस को मजबूती मिले और कांग्रेस जीत का झंडा फहराए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की विचारधारा, मल्लिकार्जुन खड़गे जी का नेतृत्व, सोनिया जी की रहनुमाई और प्रियंका जी की मेहनत से सबको रूबरू करवाया जाएगा।

कुमारी सैलजा ने हाल ही में संसद से बर्खास्त किए गए सांसदों के मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले सत्र में संसद में जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा है। जिसने भी भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई उसे संसद से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष लोगों की आवाज को उठाता है। विपक्ष की भूमिका होती है कि सरकार को चौकन्ना रखे लेकिन भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी है।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा करके अभूतपूर्व कार्य कर चुके हैं। अब जनता की मांग पर वे पूर्व से पश्चिम तक यात्रा करेंगे। मणिपुर से मुंबई तक न्याय यात्रा करते हुए वे लोगों की समस्याओं को भी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी व महंगाई जैसे बहुत से मुद्दे हैं लेकिन वर्तमान सरकार लोगों को भ्रमित करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि नेताओं की आवाज को दबाने के लिए सरकार ईडी जैसी सरकारी एजेंसियों का गलत फायदा उठा रही है। जो नेता डर के कारण भाजपा में शामिल जो जाता है, उसे अचानक पाक-साफ साबित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसी भांति चुनाव आयोग को भी अपने अनुकूल संचालित कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, रणधीर सिंह धीरा, डॉ. अजय चौधरी, जगन्नानाथ, लाल बहादुर खोवाल, मुकेश सैनी, हरपाल बूरा, रामनिवास राड़ा, मास्टर हरि सिंह, भूपेंद्र गंगवा, राकेश तंवर, बालादेवी खेदड़, वीरभान महता, राजेश चाडीवाला, नवीन केडिया, शिव कुमार चागिया, हरि सिंह प्रभुवाला, एस. के. वर्मा, जोगीराम सिहाग, करण ङ्क्षसह, सुशील ढाका, सुरेंद्र वर्तिया, दारा सिंह, राजेश खंडेलवाल, कुरड़ाराम नंबरदार, कर्मजीत कौर, सुरेश प्रजापति, अंकित भूना, सुधीर गोदारा, मलकीत सिंह, वीरेंद्र सेलवाल, चंद्र हर्ष, कुलबीर सोहेल,
आनंद जाखड़ व सुरेश मात्रश्याम सहित कई वरिष्ठ नेता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बार एसोसिएशन के प्रधान विनय बिश्नोई, सचिव गौरव बेनीवाल, उपप्रधान विनोद कसवां, उपसचिव प्रवीन नैन, दक्षेश जाखड़, कोषाध्यक्ष कुलवंत सैनी एवं मंगतराम लालवास व नवनीत गोदारा भी मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!