— बामनौला व मुनीमपुर गांवों में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों में पंहुचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़    

– धनखड़ ने बामनौला में ग्रामीणोंं संग सुना पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन        

चंडीगढ़,  27 दिसंबर। कुश्ती हमारा सदियों पुराना पारंपरिक खेल है और अखाड़ों में दाव पेंच बचपन से ही सीखे जाते हैं, 53 की उम्र अखाड़ोंं में जाकर दाव पेेंच सीखने की नहीं होती। इस 53 की उम्र में अखाड़ों में पंहुचकर राजनीतिक प्रपंच करने से न ही कुश्ती के और न ही राजनीति के दाव पेंच सीखे जाते । भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बादली हलके के गांव बामनौला में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कही।  धनखड़ ने कहा कि पहलवान बनने के लिए बचपन से ही तपस्या करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि देसी भाषा में कहे तो राहुल गांधी ने पहलवान बनने की उम्र गुजार दी है। धनखड़ ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा मिशन 2024 के लिए तैयार है। देश और हरियाणा की जनता  भाजपा को पिछली बार से भी ज्यादा बड़े बहुमत से सेवा करने का अवसर देने का मन बना चुकी है।   भाजपा के पास मोदी जैसा सशक्त नेता है, पन्ने तक  मजबूत क्रियाशील संगठन है। पार्टी के पास गरीब कल्याण की नीति और नीयत नेक है।                          
पीएम मोदी ने सुशासन के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक लोक हितैषी नीतियों का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मोदी की  गांरटी के रथ गांव- गांव जरूरतमंदों के द्वार पंहुच रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी मेंं शामिल करने का आधार साबित होगी। इसलिए पीएम मोदी  बार- बार सीधे विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद से जुड़ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बादली हलके के गांव बामनौली और मुनीमपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात  कही। धनखड़ ने कहा कि हमारी नीति रही है कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों की बराबर भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि बादली हलके की जनता ने वर्ष 2014 में आशीर्वाद दिया, पार्टी ने सरकार में मंत्री पद दिया। सरकार में मंत्री रहते बादली हलके के लोगों की सेवा ही परमो धर्म मानकर काम किए। लोगों से मिले आशीर्वाद की बदौलत बादली हलके को उपमंडल, तहसील, ब्लॉक बनाकर अधिकारियों को बैठाया, माछरौली को खंड का दर्जा दिलवाया, कुलाना में महिला कॉलेज बनवाया,बाढ़सा स्थित एम्स (एनसीआई)बनवाकर चालू करवाया। बादली हलका देश की  राजधानी से सटा हुआ है। इसलिए क्षेत्र का विकास स्वाभाविक रूप से होगा। मेरा प्रयास रहा और आगे भी रहेगा कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो।  

— मोदी की गांरटी का रथ देश के हर गांव में जाएगा                          

भाजपा राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि मोदी की गारंटी का रथ देश के हर गांव में पंहुचेगा। अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पंहुचाने की गांरटी हैं मोदी के रथ। हर घर नल से जल, हर पात्र महिला को रसोई गैस, हर घर शौचालय, पीएम किसान सम्मान निधि, जनजीवन बीमा योजनाएं, कास्तकारों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कौशल निखार और सस्ते लोन की सुविधा, देश को पंाचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाना, सेनाओं का आधुनिकीकरण, ढ़ाचागत विकास, मूलभूत सुविधाओं में निरंतर सुधार के कार्य हुए हैं। आयुष्मान भारत चिरायु, निरोगी हरियाणा , नई शिक्षा नीति से बड़े बदलाव आए हैं। मोदी -मनोहर सरकार की नीतियों से समाज के हर वर्ग को बराबर लाभ मिला है। उन्होंंने कहा कि गरीब कल्याण और सुशासन की गांरटी हैं पीएम मोदी ।            

–  देश को विकसित बनाने की जिम्मेदारी युवाओं पर              

भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने कार्यक्रम में स्ॅटालों का निरीक्षण किया, लाभार्थियों से सीधा संवाद किया, मौजूद नागरिकों को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई। पात्र लाभार्थियों और होनहार छात्रों को सम्मानित किया। उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनैक्शन वितरित किए। धनखड़ ने कहा कि आगामी 24 वर्षो में भारत को विकसित बनाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर है। मौजूदा युवा पीढ़ी और भावी युवा पीढ़ी को अमृतकाल में देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ कार्य करना होगा। गांवोंं में पंहुचने पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव का क्षेत्र की सरदारी ने जोरदार अभिनंदन किया।   निर्मला देवी ब्लॉक समिति चेयरमैन,मंडल अध्यक्ष बसंत गुलिया व विनोद बाढ़सा,अनुराग सरपंच, रोहित सरपंच सहित अनेक गणमान्य लोग व प्रशासन की ओर से एसडीएम रविंद्र कुमार, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!