गीता रन में दौड़ते हुए युवाओं में नजर आया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का जोश और उमंग

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की गीता रन को विधायक सुभाष सुधा ने हरी झंडी देकर किया रवाना।

पुरुष वर्ग में रोहतक के आरिफ अली व महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र की अंजली ने जीती गीता रन।

विधायक सुभाष सुधा ने विजेताओं को नगद राशि देकर किया सम्मानित। गीता रन के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की गतिविधियों का हुआ आगाज।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 3 दिसंबर : गीता रन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला और पुरुष प्रतिभागियों को दौड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 का जोश और उमंग सहजता से देखा जा सकता था। इस जोश और उमंग से ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग की फिजा भी बदली-बदली सी नजर आई। इन खिलाडिय़ों ने दौडऩे से पहले भारत मां जिंदाबाद के जयघोष के नारे लगाए और इन जयघोष की गूंज को दूर-दूर तक सुना जा सकता था। इस गीता रन में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों युवक और युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाया। इस गीता रन के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की गतिविधियों का भी आगाज हो गया है।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की गीता रन का शुभारंभ करने के लिए विधायक सुभाष सुधा ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचे। यहां पर जिला प्रशासन, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और जिला खेलकूद विभाग की तरफ से आयोजित गीता रन को विधायक सुभाष सुधा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इसके उपरांत विधायक सुभाष सुधा, एडीसी एवं सीईओ केडीबी अखिल पिलानी, एसडीएम सुरेंद्र पाल, केडीबी मादन सचिव उपेंद्र सिंघल, जिला खेलकूद अधिकारी सतेंद्र कुमार ने पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ में रोहतक से आरिफ अली प्रथम, सोनीपत से रोहित द्वितीय, रोहतक से परमजीत तृतीय स्थान पर आने पर क्रमश: 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया।

विधायक सुभाष सुधा ने 5 किलोमीटर महिला गीता रन में प्रथम स्थान पर आने वाली कुरुक्षेत्र से अंजली, द्वितीय स्थान पर अंबाला से रिंपी व तीसरे स्थान पर आने वाली रोहतक की नेहा पंवार को भी क्रमश : 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में करनाल से सौरव, राजस्थान से मुकेश कुमार, कुरुक्षेत्र से रवि, रोहतक से सुमित, निखिल, विकास व सौरव तथा महिला वर्ग में करनाल से विजेता, सिमरण, अंबाला से रितिका, कुरुक्षेत्र से गुंजन, महक, हर्षिता व महक को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2100-2100 रुपए देकर सम्मानित किया। विधायक सुभाष सुधा ने युवाओं के साथ सीधा संवाद करते हुए कहा कि खेलकूद विभाग की इस गीता रन से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की गतिविधियों का विधिवत रूप से आगाज हो गया है। इस गीता रन के लिए केडीबी, जिला प्रशासन और तमाम प्रतिभागी बधाई के पात्र है। इस गीता रन में युवाओं के जोश और उत्साह को देखकर उन्होंने कहा कि सभी युवा खिलाडिय़ों को मेहनत और लगन से अपने-अपने खेल और क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। जब प्रत्येक युवा पूरे उत्साह के साथ खेलेगा तो निश्चित ही देश खेलों के साथ-साथ हर क्षेत्र में बुलन्दियों को छुएगा।

विधायक सुभाष सुधा ने सभी नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की गतिविधियों का आगाज होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से जहां गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा मिला वहीं धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र ने भी विश्व के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का हर वर्ष प्रदेश ही नहीं देश के हर कोने के नागरिक बेसब्री से इंतजार करते है। इस मैराथन में विभिन्न प्रदेशों के खिलाडिय़ों के शिरकत करने से इसका सहजता से आंदोलन भी किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश वासियों को 7 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 का निमंत्रण देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह महोत्सव सफल हो पाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं केडीबी सीईओ अखिल पिलानी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन, केडीबी और खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गीता रन 2023 का सफल आयोजन किया गया। इस गीता रन में विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ों पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने सभी मेहमानों, मीडिया, अधिकारियों और खिलाडियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के साझे प्रयासों से गीता रन 2023 का सफल आयोजन हो पाया है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर केडीबी सदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, डा. अशोक रोशा, डा. एमके मोदगिल, कैप्टन परमजीत सिंह, बलबीर गुर्जर, प्रवीण गुलाटी, केडीबी के पूर्व सदस्य सौरव चौधरी, भाजपा के वरिष्ठï नेता सुरेश सैनी कुक्कू, वरिष्ठ प्रशिक्षक मनोज कुमार, पूर्व डीएसओ यशबीर सिंह, साई के सेवानिवृत चीफ कोच सतपाल सिंह, गुरनाम सिंह, जितेन्द्र सिंह, पंकज पराशर, सोहन लाल, चांद राम सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद थे।

Previous post

राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में जनता जर्नादन की जीत हुई है: ओम प्रकाश धनखड़

Next post

विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर गांव घिलनावास व ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम का किया शुभारंभ

You May Have Missed

error: Content is protected !!