ओबीसी समाज प्रदेश में जातिगत जनगणना की मांग को लेकर 17 फरवरी को रोहतक में करेगा गर्जना रैली

हिसार 24 नवंबर : ओबीसी समाज ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार ओबीसी की जातीय जनगणना से भाग रही है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि प्रदेश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हनुमान वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष एफएसएके गर्जना सेना हरियाणा ने कहा कि 17 फरवरी को ओबीसी समाज रोहतक में गर्जना रैली करेगा। इसके लिए सामाजिक जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत 26 नवंबर को दीप प्रज्वलित कर महम से की जाएगी। यह यात्रा, हिसार, सोनीपत, भिवानी व रोहतक लोकसभा सीटों को कवर करेगी। यात्रा को लेकर 31 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें तेजबीर सैन, सुरेंद्र पांचाल, महेंद्र पांचाल व अन्य सुरेश प्रजापति, गणेशी लाल, सुरेश सैन, अशोक आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब पशु पक्षियों की गणना हो सकती है तो जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई जा रही है। इससे समाज की अलग अलग जातियों का सही आंकड़ा सामने आ जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान वर्मा ने बताया कि आपसी विचार विमर्श कर के शीघ्र ही संगठन में नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

हनुमान वर्मा ने बताया कि गर्जना रैली का आयोजन एफएसएके गर्जना सेना हरियाणा सामाजिक न्याय (ओबीसी) अति पिछड़ा वर्ग द्वारा किया जा रहा है। इस रैली में 7 सूत्रीय कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमें ओबीसी की जातीय गनगणना से क्यों भाग रही है भाजपा इसका जवाब मांगा जाएगा। 33 प्रतिशत महिला राजनीतिक कोटे में (ओबीसी) महिलाओं का अलग कोटा क्यों नहीं? 127वां संशोधन कर मजबूत जातियों को (ओबीसी)में डालने का षडयंत्र क्यों कर रही है शासक जातियां? मैडम जी रोहिणी आयोग की रिपोर्ट (श्रेणी विभाजन) क्यों दबाएं बैठी है भाजपा? क्रीमीलेयर 2016 पर सुप्रीम कोर्ट और केंद्रीय सरकार के कानून को राज्य सरकारे क्यों नहीं मान रही इसमें किसी षडयंत्र की आशंका। हरियाणा सरकार प्रथम व द्वितीय श्रेणी में 16 व 11 की रेशो पर भर्ती क्यों नहीं कर रही? अति पिछड़े वर्ग को भाजपा व कांग्रेस हरियाणा में 25 सीटें विधानसभा तथा 3 सीट लोकसभा (रोहतक, हिसार व करनाल) में टिकटें देकर चुनाव लड़ाए आदि शामिल हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में हनुमान वर्मा के अलावा महेंद्र पाल ओबीसी रोहतक, प्रताप सिंह जांगड़ा, कृष्ण दुग्गल, अशोक वाल्मीकि, अशोक बिश्नोई अध्यक्ष ब्रांडेड थॉट्स संस्था, देवेंद्र वर्मा एडवोकेट, संजय सैन, जयपाल बागड़ी जेपी आदि भी मौजूद रहे।

Previous post

किसानों के मसीहा सर छोटूराम जी की विरासत का उठाया गया सिर्फ राजनीतिक फायदा, नहीं मिला मान-सम्मान – जयहिंद

Next post

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को लेंगे बैठक

You May Have Missed

error: Content is protected !!