मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश व देशवासियों को दीपावली पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 11 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और कामना की कि दीपों का यह पर्व सभी के लिए सुख, समृद्धि एवं सम्पन्नता लेकर आए।

दिवाली की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रकाश पर्व खुशी और समृद्धि, बुराई पर अच्छाई की जीत तथा अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से प्रदूषण मुक्त तरीके से त्यौहार मनाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का यह त्यौहार भगवान श्री राम की लंका पर विजय हासिल कर अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान श्री राम के उच्च आदर्शों की स्मृति कराता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलते हुए समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष दीपावली का विशेष महत्व है, क्योंकि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण होगा।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजन और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा पूजन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के वास्तुकार माने गए हैं। इन्हें यांत्रिक विज्ञान तथा वास्तुकला का जनक कहा जाता है। मजदूर, मिस्त्री, कारीगर, शिल्पकार वर्ग गोवर्धन पूजा के दिन मशीनों औजारों आदि की साफ सफाई करते हैं, पूजा करते हैं और श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया जाता है।

Previous post

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दीपावली

Next post

गुरुग्राम जिला में 09 दिसंबर को किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : श्रीमती ललिता पटवर्धन

You May Have Missed

error: Content is protected !!