कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 3 हजार से अधिक कलाकार मंच पर बिखेरेंगे हरियाणवी लोककला एवं संस्कृति के रंग : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

केयू में 28 से 31 अक्टूबर तक होगा राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह का आयोजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 20 अक्टूबर संजीव कुमारी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर 2023 तक किया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि रत्नावली समारोह हरियाणा की लोक संस्कृति का ऐसा समागम है जिसमें विशुद्ध रूप से हरियाणवी संस्कृति को केंद्रित कर हरियाणा की लोक परम्पराओं से जुड़ी विधाओं को मंच प्रदान किया गया है। रत्नावली में छह मुख्य मंच बनाए जाएंगे, जिस पर 3 हजार से अधिक लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे व हरियाणवी लोककला एवं संस्कृति के रंग बिखेरेंगे।

केयू ऑडिटोरियम हॉल में 28 अक्टूबर को रत्नावली समारोह का शुभारंभ होगा तथा 31 अक्टूबर को अंतिम समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले रत्नावली महोत्सव में ऑडिटोरियम हॉल में हरियाणा के रीति-रिवाज, लूर हरियाणवी डांस, सोलो डांस(महिला), पाप सांग हरियाणवी, हरियाणवी कोरियोग्राफी, हरियाणा के लोक परिधान, हरियाणवी फैशन शो, हरियाणवी फॉक आर्केस्ट्रा, हरियाणवी चौपाल, ग्रुप डांस रसिया, संगीत संध्या, ग्रुप डांस हरियाणवी का आयोजन किया जाएगा। आर.के. सदन के मंच पर हरियाणवी भजन, ड्यूट रागनी, हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी गजल, मोनो एक्टिंग, हरियाणा फॉक इंस्ट्रूमेंटल सोलो, हरियाणवी वन एक्ट प्ले का आयोजन किया जाएगा।

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि रत्नावली महोत्सव में युवा पीढ़ी को लोकगीतों की मिठास तथा लोक पारंपरिक संस्कृति एवं संस्कारों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि रत्नावली महोत्सव में ओपन एयर थियेटर में सोलो डांस (पुरुष), रागिनी कंपटीशन, हरियाणवी स्किट एवं टिट-बिट्स प्रतियोगिता, ग्रुप सांग हरियाणवी और लोक कलाकारों द्वारा रागनी कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सीनेट हॉल में हरियाणवी भाषण, पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता, हरियाणवी प्रश्नोत्तरी, हरियाणवी लोकजीवन पर बनी लघु फिल्म, हरियाणवी कविता तथा हरियाणवी लोकजीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही खुला मंच पर सांग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि क्रश हॉल/खुला मंच के साथ चित्रकला प्रदर्शनी व वर्कशाप का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार रत्नावली महोत्सव को सुव्यवस्थित करने के लिए 14 कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कमेटी के लिए संयोजक बनाया गया है।

उप-निदेशक डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ के निर्देशानुसार पंजीकरण तथा ट्रांसपोर्ट कमेटी, बोर्डिंग एवं लोजिंग कमेटी (पुरुष व महिला), अनुशासन कमेटी, बैठने की व्यवस्था कमेटी, रिसेप्शन कमेटी, प्रोग्राम एंड स्टेज मैनेजमेंट कमेटी, डेकोरेशन कमेटी, हास्पिटैलिटी कमेटी, मीडिया मैनेजमेंट कमेटी, एग्जिबिशन/वर्कशाप कमेटी, एम्बिएंस कमेटी, लाइव स्ट्रीमिंग कमेटी तथा बैनर डिजाईनिंग कमेटी का गठन किया गया है।

Previous post

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय  के पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

Next post

एन.आई.टी. में हुई सांस्कृतिक उत्सव कॉन्फ्लुएंस 23 की रंगारंग शुरूआत

You May Have Missed

error: Content is protected !!