–  जजपा और आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने पार्टी का पटका पहनाकर किया भाजपा में स्वागत
–  गुरूग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में  नए सदस्यों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर। सोनीपत व गुरूग्राम में जजपा और रोहतक में आम आदमी पार्टी को पहले नवरात्र में जबरदस्त झटका लगा है। इन दोनों पार्टियों के सैकड़ों कार्यर्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति और पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में आस्था जताते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में रविवार को गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय ‘‘गुरुकमल’’ में भाजपा का पटका पहना।

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का  स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में अमृतकाल में  भारत को आत्मनिर्भर बनाने की यात्रा में सहयोगी बन रहे हैं। आपका भाजपा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के साथ हर देश भक्त नागरिक भारत को आत्मनिर्भर बनाने की यात्रा में शामिल होकर भागीदारी करना चाहता है। धनखड़ ने कहा कि आप मेहनत कीजिए, भाजपा राजपरिवारों की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है,  इसलिए दुनिया का सवसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है। भाजपा में कार्यकर्ता की पहचान उसके काम से होती है नाम से नही।

रोहतक से भाजपा में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी के रोहतक लोकसभा से जिला अध्यक्ष महाराज सिंह, पूर्व संगठन मंत्री रोहतक विधानसभा एवं एडवोकेट राजबीर सिंह, पूर्व यूथ प्रेजीडेंट लीगल एडवोकेट विकास लाकरा, जिला कोषाध्यक्ष आशीष धनखड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला विंग लतेश धनखड़, विधानसभा सचिव कश्मीर राठी, एडवोकेट निखिल गोयल लीगल सेल, सचिव रामनिवास दलाल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से चंद्रभान, जिला सचिव यूथ विंग अंकित मल्हान, सुरेंद्र, मोहित समर्थकों सहित बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के रोहतक जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका भी मौजूद रहे।

गुरुग्राम से  जजपा के पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहब सिंह सोलंकी, पूर्व जिला सहसचिव गुरप्रीत सिंह,  पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीगल सेल प्रेम सिंह सहरावत, पूर्व जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मनोज गुप्ता, युवा नेता बलराम हंस अपने लगभग पौने दो सौ समर्थकों सहित  जजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान  भाजपा  जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश सचिव मनीष यादव,  जिला  महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव,  महावीर यादव व लख्मीचंद यादव भी मौजूद रहें।

सोनीपत जिला व्यापार प्रकोष्ठ प्रधान एवं  पूर्व हल्का प्रधान जजपा गोहाना नरेंद्र गहलावत ने समर्थकों सहित भाजपा में आस्था जताई इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!