कुरूक्षेत्र में धूमधाम से निकलेगी भगवान श्रीराम बरात : विवेक भारद्वाज

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : पवित्र नगरी कुरूक्षेत्र में भगवान श्रीराम जी की बरात धूमधाम से निकाली जाऐगी। जिसमें शहर की सभी धार्मिक व समाजिक संस्थाएं व आम जनता हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राम सेवा दल के द्वारा किया जा रहा है। अन्नपूर्णा होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में विवेक भारद्वाज डब्बू अध्यक्ष श्रीराम सेवा दल ने बताया कि कुरूक्षेत्र की पावन धरा पर यह पहला आयोजन है जिसमें शहर की सभी समाजिक व धार्मिक संस्थाऐं व धर्मशालाओं को आमंत्रित किया गया है। यह बरात महर्षि वाल्मीकि आश्रम रेलवे स्टेशन से आरम्भ होकर, बिरला मंदिर, दर्रा खेड़ा, गौशाला बजार, सीकरी चौंक, रोटरी चौंक, अम्बेडकर चौंक, सैक्टर 17 से होती हुई परशुराम चौंक, रेलवे रोड पर पहुचेंगी।

सेवादल के उपप्रधान दीपक गिल ने बताया कि बरात में शहरवासियों के साथ कुरूक्षेत्र के सांसद नयाब सैनी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, सुभाष सुधा विधायक,अशोक अरोड़ा पूर्व मंत्री, कैलाशो सैनी पूर्व सांसद, रवि बतान जिलाध्यक्ष भाजपा, रूबल शर्मा युवा भाजपा जिलाध्यक्ष, धर्मपाल चौधरी, वाईस चैयरमैन, जिला परिषद, जलेश शर्मा,आप नेता सुमित हिंदुस्तानी,जगबीर जोगनाखेडा, प्रवीण चौधरी, रजवंत कौर, अध्यक्ष नान टिचिंग, बी. आर चोपड़ा ग्रुप आफ इन्स्टिट्यूट चैयरमैन दीपक चोपड़ा, समाजसेवी सुरेंद्र सुधा काका, सुरेंद्र चौधरी, भूमि ग्रुप आदि अनेक नेता व समाजसेवी हिस्सा लेगे।
बरात का स्वागत पवन शर्मा व अशोक शर्मा पहलवान द्वारा भगवान परशुराम चौंक पर किया जाऐगा।

सेवादल के संरक्षक राजेश आनंद ने कहा कि श्री राम जी की बरात निकालने का मुख्य उद्देश्य शहर का राममय करना व भावी पीढ़ी को श्रीराम के जीवन की जानकारी देना है। इस आयोजन में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, दशरथ, विश्वामित्र, महर्षि बाल्मीकि की अनेक झांकियां प्रदशित की जाऐगे। शहर की सभी धार्मिक संस्थाओं के साधु स़ंत अपने अनुयायियों के साथ बरात में हिस्सा लेगे।

ज की इस वार्ता में सेवादल के संरक्षक संजय चौधरी, अतुल ग्रोवर महासचिव, अभिमन्यु वर्मा सह सचिव,अरूण मोंगा कोषाध्यक्ष, रीतेश शर्मा, मुख्य सलाहकार, संदीप गौड, अनिल नरकातारी, विकास शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!