पेड़ काटकर प्लाट काटने से पहले हमारी गर्दन काटे सरकार – जयहिंद

किसान जान दे देंगे जबरदस्ती ज़मीन नहीं देंगे-जयहिन्द
सुप्रीम कोर्ट से बड़ी है क्या सरकार- जयहिन्द
सीएम खट्टर कहे तो बाग में उनकी भी कुटिया बनवा देगे – जयहिंद
सरकार किसानों से सुप्रीम कोर्ट में जाने के अधिकार को न छीने – किसान राजबीर राठी
पुलिस कर्मचारियों की आंशिक मांग पूरी करने पर जयहिंद ने सीएम का किया धन्यवाद, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा – जयहिंद

रौनक शर्मा

रोहतक – नवीन जयहिंद ने आज सेक्टर – 6 स्थित बाग़ के सरकार द्वारा अधिग्रहण को लेकर प्रेस वार्ता की जिसमे उनके साथ वे किसान थे जिनकी जमीन सरकार विकास के नाम पर कब्ज़ा रही है | किसानों की इस जमीन पर बाग़ है और कई सालों से खड़े पीपल , नीम, बड़ , कीकर सहित कई पेड़ है जिनकी पर्यावरण में अहम भूमिका है |

जयहिंद ने जमीन अधिग्रहण मामले पर विस्तार में बताते हुए कहा कि 2002 में इस जमीन का अधिग्रहण हुआ था और 2008 में नए नियमों के तहत 300 एकड़ जमीन जो खाली थी किसानों को वापिस भी दी गई | बाद में इस पूरी जमीन पर हाई कोर्ट ने स्टे लगाया कि जब बाकि जमीन किसानों को रिलीज कर दी गई है तो इसे भी किसानों को वापिस दिया जाये | मुआवजे की सिर्फ पहली क़िस्त ही जो सभी किसानों को मिली थी इन किसानों को मिला था | वही 2012 में HUDA डिपार्टमेंट ने बिना किसी सुचना के कोर्ट के स्टे होने बाद भी प्लाट काट दिए गये | प्लाट काट कर न सिर्फ हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना की बल्कि जनता के साथ भी धोखा किया | सबसे बड़ी बात ये है कि विभाग ने सरकार को कहा कि इस जमीन पर प्रशासन का कब्ज़ा है और ये जमीन खाली पड़ी है | अगर इस जमीन पर विभाग का कब्ज़ा है तो अब नोटिस क्यों भेज रही है | ये सैकड़ों सालों से खड़े पेड़ क्या विभाग लगा कर गया था | अगर इतना ही विकास करने का शौक है विभाग को तो पहले सेक्टर -6 में 6 पेड़ तो लगा के दिखा दे |

जयहिंद ने कहा कि विभाग और विभाग के अधिकारी धृतराष्ट्र बने हुए है | उन्हें न तो बाग़ दिखाई दे रहा है न इसमें 20 सालों से लगे हुए पेड़-पौधे दिखाई दे रहे है | न यहाँ रहने वाले जो बिजली का बिल रहे है वो दिखाई दे रहे है | विभाग पूरी तरह प्रक्रिया को तोड़ -मरोड़ कर कोर्ट में पेश कर रहा है |

जयहिंद ने कहा कि सरकार पेड़ काट कर प्लाट काटना चाहती है तो पहले हमारी गर्दन काटनी पड़ेगी | ये बाग़ एडवोकेट राजबीर राठी का है और उन्होंने जयहिंद को रहने के लिए जगह दे रखी है वे उनका अहसान कभी नहीं भूलेंगे | आखिरी दम तक उनकी इस लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे | इस बाग़ का एक पेड़ तो क्या एक शाखा तक नहीं काटने देंगे | अगर सरकार को सिर्फ नवीन जयहिंद के रहने से समस्या है तो बता दे वे चले जायेंगे लेकिन बाग़ को आंच नहीं आने देंगे | इस बाग़ में उनके साथ सैकड़ों पशु -पक्षी भी रहते है ये उनका भी घर है | इन -पशु-पक्षियों के साथ भी वे अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे| सिस्टम और सरकार के भ्रष्टतन्त्र के खिलाफ वे हमेशा खड़े रहेंगे |

सीएम खट्टर कहे तो बाग में उनकी भी कुटिया बनवा देगे – जयहिंद

जयहिंद ने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री कहे तो उनकी भी कुटिया इसी बाग़ में बनवा देंगे | किसान राजबीर राठी उनके भी रहने का बन्दोबस्त कर देंगे | लेकिन इस तरह से हजारों पेड़ों को काटने नहीं देंगे| जहाँ एक तरफ मुख्यमंत्री साहब पेड़ लगाते हुए फोटो क्लिक करवा रहे है , बाग़बानी के नाम पर प्रचार कर रहे है वही एक इतने पुराने बाग़ को नष्ट करने पर उतारू है |

नवीन जयहिंद ने सरकार की कमेटी पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार एक तरफ तो किसान से पूछे बिना 2 इंच जमीन का अधिग्रहण तक नहीं करेगी और अब नोटिस भेज कर पुरे बाग़ के बाग़ को खत्म करने पर उतारी हुई है | पुरे शहर को मिलने वाली ऑक्सीजन को विकास के नाम पर खा जाना चाहते है |

जयहिंद ने सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार एक तरह जहाँ करोड़ो रूपये खर्च करके एक पौधा तक नहीं लगवा सकी वही अब विकास के नाम पर सालों पुराने पेड़ और संस्कति को विनाश करने पर उतरी हुई है | इतने सालों से बने इस बाग़ की वजह से रोहतकवासियों को शुद्ध हवा भी मिल रही है | इस बाग़ का एक -एक पेड़ एक बच्चे की तरह पाल-पोष कर बड़ा किया हुआ है |

वही किसान राजबीर राठी ने भी सरकार से अपील करते हुए कहा कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी जमीन को वापिस पाना चाहते है | सरकार उनके साथ अन्याय न करें | कम से कम उन्हें 3 महीने जो की क़ानूनी तौर पर उनका अधिकार भी है सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के समय मिले | सरकार उनसे उनका बुनयादी अधिकार न छीने | जब मुख्यमंत्री साहब खुद कह चुके है कि किसान की मर्जी के बिना सरकार एक इंच जमीन भी नहीं लेगी तो फिर उन्हें इस प्रताड़ना से क्यों गुजरना पड़ रहा है| सरकार द्वारा बनाई कमेटी में भी वो आवेदन कर चुके है | ऐसे में उनका हक बनता है कि उन्हें समय दिया जाए ताकि हर सम्भव प्लेटफार्म पर वो अपनी बात रख सके |

इस मौके पर कई किसान मोजूद रहे व् उन्होंने नवीन जयहिंद को उनकी लड़ाई में साथ देने की बात कहि | वही मौके पर मौजूद सेक्टर -6 के निवासियों ने भी बाग़ से मिलने वाले फायदे गिनवाए और कहा कि वे किसी भी सूरत में बाग़ पर सरकार का कब्ज़ा नहीं होने देंगे |

संघर्ष के सामने घुटने टेकती है सरकार , पुलिसकर्मियों की आंशिक मांग पूरी करने पर धन्यवाद  – जयहिंद

पिछले कई दिनों से हरियाणा पुलिस की मांग उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने सीएम मनोहर लाल द्वारा हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों की मांग आंशिक मांग पूरी करने पर धन्यवाद किया और कहा की हरियाणा पुलिस के लिए सीएम साहब ने जो पुलिस कर्मचारियों के लिए राशन मनी, वर्दी भत्ता, वाहन भत्ता बढ़ाया है ऊंट के मुंह में जीरा हैं | जिस तरह के भत्ते आज की महंगाई के दौर में सरकार ने जारी किये है ये काफी नहीं है | जो सुविधाएँ विधायकों और मंत्रियों को मिलती है उसका कम से कम 10 % ही पुलिस वालों का मिल जाये तो काफी  है | प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पुलिस पर निर्भर रहती है जब पुलिस मानसिक तौर पर दुरुस्त होगी तो व्यवस्था भी दुरुस्त होगी |

हरियाणा पुलिस कर्मचारी भी पिछले काफी समय से अपनी मांगो के लिए ट्विटर अभियान चलाए हुए थे इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद भी पुलिस कर्मचारियों की आवाज उठा रहा था अब कुछ भत्तो में बढ़ोतरी के चलते एक सिपाही को लगभग 17 हजार का  इजाफा होगा

जयहिंद ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा की राशन मनी में अब भी सराहनीय बढ़ोतरी नहीं हुई हैं इसके लिए हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों की मांगों के लिए जयहिंद का संघर्ष जारी रहेगा |

Previous post

एयर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला ट्रैवल कंपनी का आरोपी कर्मचारी काबू, मोबाईल बरामद

Next post

मंडलायुक्त आर. सी. बिढान ने की खरीफ फसलों की खरीद के लिए मंडियों में किए गए प्रबंधों की समीक्षा की

You May Have Missed

error: Content is protected !!