मोदी-भाजपा-संघी सरकार किसानो का दमन करने व उन्हे चंद बड़े पूंजीपतियो का गुलाम बनाने के लिए तीन कृषि अध्यादेश लाई, उसके चलते आज चौधरी देवीलाल जी के विचारो की महता और बढ़ गई है : विद्रोही
चौ0 देवीलाल का पौता हरियाणा सरकार मे उप-मुख्यमंत्री रहकर सत्ता चासनी चाटने चौधरी देवीलाल के विचारो के विपरीत आचरण करके महान किसान नेता चौधरी देवीलाल के विचारो का मखोल उड़ा रहा है : विद्रोही

25 सितम्बर 2023 – पूर्व उपप्रधानमंत्री, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, किसान नेता चौ0 देवीलाल की 110वीं जयंती पर स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने भावभीनी श्रद्धाजंली दी। कपिल यादव, प्रदीप यादव, अमन कुमार, अजय कुमार ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। विद्रोही ने कहा कि चौ0 देवीलाल जीवनभर किसानों व गांवों के हित में लड़ते रहे। हरियाणा के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जहां उन्होंने आजादी आंदोलन में भाग लिया, वहीं कांग्रेस नेता के रूप में संयुक्त पंजाब की राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पंजाब से अलग होकर हरियाणा बनने पर उन्होंने हरियाणा में गैरकांग्रेसी दलों का नेतृत्व करते हुए दो बार प्रदेश के मुख्ममंत्री का पद संभाला। चौ0 देवीलाल अपने संघर्ष के द्वारा देश के उपप्रधानमंत्री पद तक पहुंचे और जनता दल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश में एक नया इतिहास भी लिखा। विद्रोही ने कहा कि चौ0 देवीलाल अपने जीवन की अंतिम सांस तक किसानों व गांवों की पैरवी करते रहे। उनका जीवन व कृृतित्व गांव व किसान हित में आवाज उठाने के लिए सदैव प्ररेणा का स्त्रोत बना रहेगा।          

विद्रोही ने कहा आज जिस तरह मोदी-भाजपा-संघी सरकार किसानो का दमन करने व उन्हे चंद बड़े पूंजीपतियो का गुलाम बनाने के लिए तीन कृषि अध्यादेश लाई, उसके चलते आज चौधरी देवीलाल जी के विचारो की महता और बढ़ गई है। चौधरी देवीलाल ने न केवल आज़ादी आंदोलन मे भाग लिया था। अपितु गुलामी के दौर मे भी मुज़ारा किसानो को खेतो का मालिक बनवाने के लिए संघर्ष किया व जेल मे भी गये थे। आज उनके नाम पर अपनी राजनीति की रोटिया सेकने वाला उनके खुद का पौता हरियाणा सरकार मे उप-मुख्यमंत्री रहकर सत्ता चासनी चाटने चौधरी देवीलाल के विचारो के विपरीत आचरण करके महान किसान नेता चौधरी देवीलाल के विचारो का मखोल उड़ा रहा है। इस संकट की घड़ी मे किसानो को भी अपने दोस्त और दुश्मनो की पहचान करनी होगी और किसान हित का लबादा पहनकर लोगो को ठगने वाले गिरगटी ठगो को करारा सबक सिखाना होगा और यही देवीलाल जी को उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्दान्जलि होगी।

error: Content is protected !!