“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” हकीकत में नारी समाज का वंदन है: डा.के.लक्ष्मण
भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग के हित सुरक्षित: लक्ष्मण

चंडीगढ़/ पानीपत, 23 सितंबर  ।    भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य, राज्य सभा संसद डा.के.लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है, कभी भी इस वर्ग की हितेषी नहीं रही। डा. लक्ष्मण ने आज स्थानीय पी डब्लू डी रेस्ट हाऊस में प्रेस को संबोधित करते कहा कि देश आजाद होने के बाद पंडित नेहरू के कार्यकाल में काका कालेलकर कमेटी बनाई गई जिसको पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए सुझाव देने थे। लेकिन कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद भी अपने 17 वर्ष के कार्यकाल में पंडित नेहरू ने कभी भी इस कमेटी की सिफारिशों को सार्वजनिक नहीं किया। इसी तरह इंदिरा गांधी भी लगभग 16 साल प्रधानमंत्री रही, उन्होंने भी ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया। मंडल कमीशन की सिफारिश लागू करने पर भी कांग्रेस ने विरोध किया। डा. लक्ष्मण ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार आने के बाद पिछड़ा वर्ग के कल्याण की अनेक योजनाएं मोदी जी लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, जबकि कांग्रेस  विशेष दर्जा देने के हमेशा विरोध में खड़ी रही। इसके साथ ही नीट परीक्षा में 27 प्रतिशत ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने से पिछड़ा वर्ग के हजारों बच्चे लाभान्वित हुए और उनका डॉक्टर बनने का सपना पूरा हुआ। इसके साथ ही नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय एवम विश्वविद्यालयों में, लॉ विश्वविद्यालय में 27 प्रतिशत आरक्षण देकर मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग का जीवन स्तर उठाने में अहम योगदान दिया है। डा. लक्ष्मण ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के साथ साथ आर्थिक रूप से पिछड़ों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर मोदी जी ने सिद्ध किया है कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए चिंतित हैं।

डा. लक्ष्मण ने अभी विश्वकर्मा जयंती पर प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना पिछड़ों के जीवन उत्थान में विशेष लाभकारी होगी। योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना ने 13 हजार करोड़ का बजट रखा गया है और इससे 30 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में 18 कामों को चिन्हित करके उसके लिए कामगारों को ट्रेनिंग दी जाएगी तथा प्रशिक्षण के दौरान 500 रु दैनिक भत्ता दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि टूल आदि औंजार खरीदने के लिए 15 हजार रु दिए जायेंगें तथा एक लाख रु का ऋण नाम मात्र ब्याज पर दिया जायेगा। डा. लक्ष्मण ने बताया कि प्रशिक्षण के साथ साथ मार्केटिंग स्किल भी दिए जायेंगें।

डा. लक्ष्मण ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हकीकत में ही नारी का वंदन है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी की चिंता कर मोदी जी ने नारी की वंदना ही की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिला आरक्षण का दिखावा किया, कांग्रेस चाहती तो अब तक महिलाओं को कब का आरक्षण मिल गया होता। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के पास होने से लोकतंत्र को मजबूती मिलेंगी।

प्रेस वार्ता में ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम कुरुक्षेत्र संसद नायब सैनी, पूर्व मंत्री एवम ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष करणदेव कांबोज, हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सह प्रभारी, रिसर्च एंड पॉलिसी, संजय गुर्जर, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, जिलाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, सदस्यता अभियान के प्रांत प्रमुख गजेंद्र सलूजा, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डा. राजबीर आर्य, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश आई टी प्रमुख संदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

इससे पहले गांव बोढवाल माजरी में जोगीसमाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. के. लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग हितेषी है और पिछड़ा वर्ग भी भाजपा सरकार में अपने हित सुरक्षित समझता है। उन्होंने कहा कि 2024 में लगातार तीसरी बार केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, जिसको बनाने में ओबीसी समाज की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा जनधन योजना, उज्जवला योजना से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है जिनमे अधिकतर ओबीसी वर्ग से आते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ओबीसी समाज को गाली देते है और कोर्ट के कहने पर भी माफी नहीं मांगते हैं। और जब सांसद की सदस्यता चली जाती है तो हो हल्ला करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को अपरिपक्व नेता बताते हुए कहा कि राहुल विदेशों में जाकर उलजलूल बयान देकर देश की गरिमा को गिराते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक मात्र ध्येय है सत्ता हथियाना। जबकि भाजपा का ध्येय वाक्य” सेवा ही संगठन है”। भाजपा लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति करती है न कि सत्ता हथियाने के लिए। डा. लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सत्ता काल में भ्रष्टाचार के अपने ही पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे जबकि मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल में विपक्ष भ्रष्टाचार का छोटा सा भी आरोप नहीं लगा सका है।

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग की हितेषी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी आज पूरे विश्व के सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने अपने देश को विश्व गुरु बनाने के लिए दिन रात एक कर रखा है। काम को देखते हुए ही इस देश की जनता 2024 में इससे भी ज्यादा बहुमत से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।

ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कहा कि मोदी जी की टीम में 27 ओबीसी मंत्रियों को जगह दी गई जो कि अब तक की सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग एकजुटता से मोदी जी के साथ खड़ा है और तीसरी बार फिर मोदी जी भरी बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन सुभाष जोगी ने सभी अतिथियों का पगड़ी पहना कर और स्मृति चिन्ह देकर  स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि डा.के.लक्ष्मण व अन्य ने गोगा मेडी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और दीपक प्रज्वलित किया। इस अवसर पर संसद नायब सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज, विजय पाल आहुलुवालिया, चांद भाटिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश आई टी प्रमुख संदीप वर्मा, प्रिंस धनवाल, धीरज सैनी, ईश्वर मालवाल,चेयरमैन माटीकला बोर्ड, गंगाराम स्वामी, बिट्टू प्रजापति, जवाहर, देवी राम आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!