कहा-पानीपत में मानवता को शर्मसार करने वाले हैवानों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए

चंडीगढ़, 22 सितंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में कानून नाम की कोई चीज नहीं, अपराधियों को कानून का डर नहीं है, हालात ये है कि आज महिलाएं न घर में सुरक्षित है और न लड़कियां घरों से बाहर। स्कूलों में बच्चे सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों से कही रंगदारी मांगी जा रही है तो कही उनका अपहरण कर फिरौती मांगी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में जंगलराज है।

पानीपत के दो डेरों में बदमाशों ने तीन महिलाओं के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट, मारपीट और चौथी महिला की मौत जैसी मानवता को शर्मशार करने वाली घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि मानवता को शर्मसार करने वाली इस ख़बर से मन बेहद आहत है। महिलाएं अपने खुद के घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों में कानून का जरा भी डर ही नहीं है। सरकार से अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि रात के अंधेरे में मानवता को शर्मसार करने वाले इन हैवानों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिला में अपराधी सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है, घर में बैठे और घर के बाहर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है। अपराधी सरेआम रंगदारी मांग रहे है न देने पर उनके प्रतिष्ठानों पर गोली चलाई जा रहा है या उन पर जान लेवा हमला किया जा रहा है, कही पर व्यापारियों का अपहरण कर उनके परिजनों से फिरौती वसूली जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनता को बताएं कि उनके प्रदेश में और उनके राज में यह कैसी कानून व्यवस्था है? हालात से कि आज महिलाएं न घर में सुरक्षित है और न लड़कियां घरों से बाहर। स्कूलों में बच्चे सुरक्षित नहीं है। कही व्यापारियों से कही रंगदारी मांगी जा रही है तो कही उनका अपहरण कर फिरोती मांगी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में जंगलराज है।

error: Content is protected !!