पूर्व विधायक डा. पवन सैनी को बनाया सेवा पखवाड़ा समिति का प्रमुख

चंडीगढ़, 11 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा सेवा पखवाड़ा दिवस शुरू करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सोमवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रदेश समिति का गठन कर महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रमुख एवं पांच सदस्यों को नियुक्त किया है। उन्होंने इस बाबत अधिकारिक चिट्ठी जारी की है।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रदेश समिति के प्रमुख का दायित्व पूर्व विधायक डा. पवन सैनी को दिया है। इसके अलावा सदस्य के रूप में विधायक सत्य प्रकाश जरावता, श्रीमती सरोज सिहाग, अजय बंसल, पूर्व मंत्री कर्णदेव कम्बोज, राहुल राणा को दायित्व सौंपे हैं। हरियाणा में सेवा पखवाड़ा मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा और 2 अक्टूबर तक चलेगा।