बुधवार गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
भाजपा महेशनगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गृह मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया

अम्बाला, 06 सितम्बर। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने बुधवार अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

बब्याल निवासी महिला ने एसबीआई बब्याल शाखा अधिकारियों के खिलाफ गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि बैंक की गलती से उसके खाते से बिना कोई ओटीपी के 80 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने इसकी शिकायत की, मगर बैंक मैनेजर ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। गृह मंत्री अनिल विज ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी तरह वशिष्ठ नगर निवासी व्यक्ति ने पानीपत निवासी डीलर द्वारा उसकी बाइक का फर्जी इंश्योरेंस बनाने की शिकायत दी जिसपर गृह मंत्री विज ने एसपी अम्बाला को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला कुरुक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने उसे विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने की शिकायत दी जिसपर गृह मंत्री विज ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार सपहेड़ा ग्रामवासियों ने गृह मंत्री अनिल विज से गांव में पानी की पाइप लाइन डलवाने की शिकायत दी। वहीं अन्य मामले भी सामने आए जिनपर अधिकारियों को मंत्री विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

महेश नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गृह मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी महेशनगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आर्शीवाद लिया। इस दौरान गृह मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।  श्री विज ने महेशनगर मंडल के नवनियुक्त महासचिव फकीरचंद सैनी, वार्ड नंबर आठ से प्रधान सुरेंद्र सेठी, वार्ड नंबर 10 से प्रधान कुलदीप सैनी, वार्ड नंबर 14 से प्रधान विकास उप्पल को आर्शीवाद दिया। सभी पदाधिकारियों की गत दिनों ही नियुक्तियां की गई थी। गृह मंत्री अनिल विज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जनहित में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाए।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सी, महेशनगर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र चौहान, महासचिव श्याम सुंदर अरोड़ा, ब्राह्मण माजरा से सरपंच प्रवीण कुमार, पूर्व पार्षद सुरेंद्र बिंद्रा, वार्ड प्रधान वरिंद्र सिंह, पवन कुमार, दीपचंद, रमेश सैनी, शक्ति सिंह, रणजीत सिंह विर्क, सोमप्रकाश बिंद्रा, विशाल टांगरी, जतिंद्र बिट्‌टू, गुरदयाल सिंह, दीपक, नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!