एक एक घर में जाकर खट्टर साहब के निक्कमेपन की पोल खोलें: अरविंद केजरीवाल
हरियाणा में जबरदस्त अंडर करंट, जनता बदलाव चाहती है: अरविंद केजरीवाल
खट्टर सरकार में हरियाणा में देश की सबसे मंहगी बिजली : अरविंद केजरीवाल
खट्टर साहब की बिजली फ्री, उनके मंत्रियों की बिजली फ्री, जनता की क्यों नहीं ?” : अरविंद केजरीवाल
दिल्ली में बिजली फ्री, पंजाब में बिजली फ्री, हरियाणा में सरकार आने पर देंगे 24 घंटे फ्री बिजली: अरविंद केजरीवाल
हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा और दशा दी : भगवंत मान
आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं सीधा सरकार में आती है : भगवंत मान
भाजपा की जुमला बनाने वाली फक्ट्री 24 घंटे काम कर रही, 2024 में जुमले बेचने का समय आ रहा : भगवंत मान

भिवानी/चंडीगढ़ 3 सितंबर – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान रविवार को भिवानी की अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस दौरान प्रदेश भर से राज्य, लोकसभा, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ नवनियुक्त सर्किल स्तर के पदाधिकारी पहुंचे। लगभग 4 हजार से ज्यादा पदाधिकारी शपथ ग्रहण में शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी मंत्री निर्मल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने खट्टर सरकार को जमकर कोसा। परिवर्तन के संकल्प ले साथ भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पंडाल गूंज गया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के कोने कोने से आए पदाधिकारियों को सम्मान देकर भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा ये रैली नहीं है, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह है। जिस दिन रैली करेंगे तो वो कितनी बड़ी होगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल से हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान शुरू कर रहे हैं। प्रदेश के एक एक घर में जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। एक एक घर में जाकर चाय दूध पीना और बताना कि केजरीवाल हरियाणा का लाल है, म्हारा ही छोरा है। दिल्ली ठीक कर दी तो हरियाणा को भी करवा दो। अगले डेढ़ महीने में 15 अक्टूबर तक हरियाणा के अंदर बूथ स्तर पर 10-10 लोगों की कमेटी तैयार हो जायेगी। हरियाणा में 20 हजार बूथों पर 10-10 लोगों की कमेटी का मतलब पूरे हरियाणा में 2 लाख पदाधिकारी आम आदमी पार्टी के होंगे। उन्होंने कहा जिस पार्टी के पास 2 लाख पदाधिकारी होंगे, उस पार्टी को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी सत्ता में है, लेकिन उनके पास दिल से काम करने वाले हजार कार्यकर्ता भी नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि इतने कम समय में हरियाणा के कोने कोने के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं, समय दे रहे हैं, अपनी जेब से पैसा खर्च कर रहे हैं। इसका मतलब लोग मोजूदा सत्ता से तंग आ चुके हैं। लोग हरियाणा में बदलाव चाहते हैं। दिल्ली और पंजाब में हो रहे अच्छे काम से प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में आम आदमी पार्टी से किसान, मजदूर, आम घरों के युवा, नौकरी पेशा लोग जुड़ रहे हैं। अगर सत्तासीन पार्टियां अच्छा काम कर लेती तो हमें राजनीति में आने की जरूरत नहीं पड़ती। इन पार्टियों और नेताओं ने हरियाणा को लूट लिया, इसलिए हमें आम घरों के लोगों को राजनीति में आने की जरूरत पड़ी।

उन्होंने कहा मुझे याद है अन्ना आंदोलन में जब इन्होंने हमारी बात नहीं मानी। मेरा अन्ना जी से खूब बाद विवाद होता था। अन्ना जी राजनीति को कीचड़ बोलते थे, तब मैंने अन्ना जी को कहा था इस कीचड़ की सफाई के लिए राजनीति में उतरना पड़ेगा। बाहर बैठ के सफाई नहीं होगी।

‘एक दिन बीजेपी का खात्मा आम आदमी पार्टी ही करेगी’

उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग ताने भी देंगे कि किस पार्टी से जुड़ गए, छोटी सी पार्टी है, कल खत्म हो जाएगी। परिवार के लोग ताने देंगे। अमित शाह कहते फिरते थे, यूं कल ही खत्म कर देंगे। हम पंजाब में भी आ गया। फिर हरियाणा में भी आ जायेंगे। आप देखना एक दिन देश से बीजेपी पार्टी का खात्मा आम आदमी पार्टी ही करेगी।

पद और टिकट का लालच है तो गलत पार्टी में आ गए

उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पद और टिकट का लालच है तो आप गलत जगह आ गए। यहां रहना है तो देश के लिए कतरा कतरा कुर्बान करना पड़ेगा, घर फूंकना पड़ेगा। आज मनीष सिसोदिया जेल के अंदर है, सतेंद्र जैन फर्जी केस में एक साल से जेल में थे। उनको बीजेपी ने 10 बार ऑफर दिया, केजरीवाल का साथ छोड़ दो, आम आदमी पार्टी छोड़ दो। आज मनीष सिसोदिया बीजेपी में चला जाए, कल उसकी बेल हो जायेगी। आज सतेंद्र जैन बीजेपी में चला जाए, उसके केस खत्म हो जायेंगे, लेकिन वे शेर के बच्चे हैं। भगत सिंह के चेले हैं। ऐसे ही नहीं आए। सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने इतना खा लिया कि इनकी सात पुस्तों को कमाने के जरूरत नहीं पड़ेगी। बहुत कठिनाई आएंगी, मेहनत बहुत करनी पड़ेगी। आज हरियाणा में जबरदस्त अंडर करंट चल रहा है, हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। मेहनत करोगे, हरियाणा में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। हमारा एक लक्ष्य है, मछली की आंख की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है।

हरियाणा में बिजली के बिलों का बुरा हाल, एक कमरे के घर का बिल हजारों में

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में बिजली आंदोलन के दौरान पता चला कि खट्टर सरकार उलट सुलट बिल बना कर भेज रही है। एक कमरे का मकान, एक पंखा, एक बल्ब और एक कूलर का बिल 10 हजार से 15 हजार आता है। बिल ठीक कराने जाते हैं तो 5 हजार बिजली वाले मांगते हैं। हरियाणा में सबसे मंहगी बिजली मिल रही है।

“खट्टर साहब की बिजली फ्री, उनके मंत्रियों की बिजली फ्री, जनता की क्यों नहीं ?”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खट्टर साहब कहते हैं फ्री- फ्री- फ्री। खट्टर साहब की बिजली फ्री, उनके मंत्रियों की बिजली फ्री और जनता बिजली के पैसे दे। बिजली आंदोलन में हरियाणा की जनता ने गांव में बिजली के बिलों की होली जलाई। और बिल भर रहे हैं तो बिजली के 8-10 घंटे के कट से लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को बिजली के बिल नहीं देने पड़ते। खेती के लिए बिजली फ्री है। दिल्ली में बिजली फ्री है, पंजाब में बिजली फ्री है, हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 24 घंटे फ्री बिजली देंगे। दिल्ली में हमने 24 घंटे फ्री बिजली दे, पंजाब में डेढ़ साल में हमने 24 घंटे और फ्री बिजली देने का काम किया। गांव गांव जाकर बताना पड़ेगा कि 24 घंटे और फ्री बिजली चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट दें।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पार्टी ने दिल्ली में काम करके दिखा दिया, डेढ़ साल में पंजाब में भगवंत मान ने करके दिखा दिया। अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी करेगी। अगर, काम नहीं करें तो बेशक वोट मत देना, खट्टर साहब ऐसा बोल सकते है कि काम नहीं किया तो वोट मत देना? दिल्ली और पंजाब में फोन करके पूछो अगर काम नहीं किया तो वोट मत देना, लेकिन एक मौका तो आम आदमी पार्टी को बनता है। एक एक घर में जाकर खट्टर साहब के 5 साल के निकम्मे पन की पोल खोलें। बीजेपी ने बेड़ा गर्क कर दिया हरियाणा का। कोई स्कूल नहीं बनाया, कोई अस्पताल नहीं बनाया। बेड़ा गर्क कर दिया।

देश के बच्चों को फ्री शिक्षा, देश की जनता को फ्री इलाज फ्री की रेवड़ी नहीं: अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि खट्टर साहब बोलते हैं फ्री की रेवड़ी, फ्री की रेवड़ी। देश के गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा देते हैं तो वो फ्री की रेवड़ी नहीं। गरीब लोगों को फ्री इलाज देते हैं तो वो कोई पाप थोड़ी करते हैं। इनकी तरह अपना घर तो नहीं भरते। बीजेपी वालों ने नया शिगूफा छेड़ दिया, वन नेशन वन इलेक्शन। वन नेशन वन इलेक्शन से देश को क्या मिलेगा। वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए। वन नेशन वन इलाज होना चाहिए। सबको बेहतर से बेहतर शिक्षा और सबको बेहतर से बेहतर इलाज। चाहे अदानी का बेटा हो, अंबानी का बेटा हो, सबके लिए वन एजुकेशन, वन इलाज।

बड़े बड़े अखबारों में छप रहा, एक आदमी के लिए काम कर रही मोदी सरकार

उन्होंने कहा कि आज विश्व भर के अखबारों में छप रहा है, भारत सरकार एक आदमी के लिए काम कर रही है। एयरपोर्ट उसको दे लिए, रेलवे उसको दे दिया, एलआईसी उसको दे दिया और वोट 140 करोड़ लोगों से चाहिए। पूरा भारतवर्ष उसको दे दिया। अभी प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स का दौरा करके आए, वापस ग्रीस होकर आए, तो पता चला उनको ठेका दिलवाकर आए हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भिवानी में बदलाव की चिंगारी लेकर आए हर कार्यकर्ता का चला हुआ हर कदम हमारे सर माथे पर है। भिवानी की धरती पर जन्मे हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा और दशा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रसे और भाजपा वाले इसे रैली न समझ लें ये कार्यकर्ताओं की मीटिंग है। जब दिल्ली और पंजाब में चुनाव थे तो कुछ लोग कहते थे कि सर्वे में तो आपकी पार्टी आती ही नहीं, लेकिन हम लोगों को बताना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं सीधा सरकार में आती है। ऐसा हमने दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया अब हरियाणा में करके दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई भी ऐसी बात नहीं करती जो पूरी न कर सके। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दिल्ली 80% और पंजाब में 90% घरों के बिजली बिल जीरो आ रहा है। हरियाणा के एक तरफ पंजाब तो दूसरी तरफ दिल्ली है। पहले इधर उधर अपने रिश्तेदारों से बात करो फिर आम आदमी पार्टी पर विश्वास करना। दिल्ली और पंजाब में बिजली 24 घंटे आती है लेकिन बिजली बिल नहीं आता। सीएम खट्टर कहते हैं कि दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री इधर उधर क्यों जा रहें हैं। मैं उनको बताना चाहता हूं कि हमने कुछ काम किया है तो हम पूरे देश में बताने जाएंगे। लेकिन सीएम खट्टर किस मूंह से जाएंगे जब कुछ किया ही नहीं। ये लोग देश को लूट कर खा गए, शहीदों के कफन तक खा गए।

भाजपा की जुमला बनाने वाली फक्ट्री 24 घंटे काम कर रही, 2024 में जुमले बेचने का समय आ रहा : भगवंत मान

उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमला बनाने वाली फक्ट्री 24 घंटे काम कर रही है। क्योंकि 2024 में जुमले बेचने का समय आ रहा है। अब चुनाव में जुमले बिकेंगे। 15 लाख देंगे, दो करोड़ नौकरी देंगे उनकी हर बात जुमला निकली। अब तो ये भी शक होने लगा है कि उनको चाय भी बनानी आती है या नहीं। क्योंकि जब वो स्टेशन पर चाय बेचते थे उस समय वो स्टेशन बना ही नहीं था। एक बच्चा ट्रेनों के डिब्बों में चाय बेचता था बड़ा हुआ तो ट्रन ही बेच दी। भाजपा ने सभी सरकार संस्थाओं को बेच दिया और कमाल की बात ये है कि एक ही आदमी को बेचते हैं। पहले कह रहे थे कि सबका साथ सबका विकास, अब कह रहे हैं बाकी सबको लात बस एक आदमी का विकास। कब तक झूठे जुमले बचोगे, ये पब्लिक है सब जानती है। दो चुनाव जीतकर उनको अहंकार हो गया है, लेकिन जनता अहंकार तोड़ देती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में बिजली, शिक्षा और इलाज फ्री है। आम आदमी पार्टी को सब फ्री करना आता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल 200-300 यूनिट बिजली मुफ्त दे दे तो कहते हैं मुफ्त की रेवड़ियां बांट रहा है। लेकिन हमारे रेवड़ियां लोगों तक पहुंच तो रही हैं और भाजपा के 15 लाख के पापड़ का इंतजार आज तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आने वाला है तो सिलेंडर की कीमत कम कर दी। पहले ये देखो बढ़ाए कितने गए थे। उन्होंने कहा कि चौथी पास ने अच्छे स्कूल बनाने वाले मनीष सिसोदिया और अच्छे अस्पताल बनाने वाले सतेंद्र जैन को अंदर कर दिया। उन्होंने भाजपा को चेताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। ये आम आदमी पार्टी को रोकना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी एक दरिया का नाम है और दरिया अपना रास्ता खुद बनाता है।

पंजाब में डेढ साल में 35000 से ज्यादा नौकरियां दी जा चुकी : भगवंत मान

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछली बार 67 व इस बार 63 सीटें हैं और पंजाब में 92 सीटें हैं। पंजाब में डेढ साल में 35000 से ज्यादा नौकरियां दी जा चुकी हैं। इसके अलावा पंजाब में बड़ी बड़ी कंपनियां आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव के समय हाथ जोड़कर कहते हैं एक बार सेवा का मौका दे दो, फिर जनता हाथ जोड़ती रहती है एक बार तो मिल लो। इनके घर पर चंडीगढ़ मिलने जाते हैं तो कहते हैं साहब है नहीं अगले बुधवार को आना। अब ये आपके घर का दरवाजा खटखटाएंगे, आप भी कह देना चुनाव के बाद आना। उन्होंने कहा कि इनको इस बात का दर्द है कि आम घरों के बच्चे मंत्री कैसे बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई जा रही है। जनता को एक व्हाटसएप नंबर दे रखा है किसी भी दफतर में जाओ यदि वो पैसे मांगे तो उसकी फोटो और वीडिया डालो। फिर पंजाब की सरकार उसको जेल में डालती है। भ्रष्टाचार के आरोप में 400 से ज्यादा लोगों को जेल में डाला जा चुका है। रिश्वत लेते हुए पटवारी और डीएसपी तक को नहीं छोड़ा जा रहा। पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई जा रही है

आम आम आदमी पार्टी का चुनाव निशान झाड़ू है और झाड़ू सफाई करता है : भगवंत मान

उन्होंने कहा कि यदि अपनी और परिवार की तकदीर बदलनी है तो चुनाव के समय बटन बदल लो। इनको सत्ता से हटाना बड़ी बात नहीं है। आम आम आदमी पार्टी का चुनाव निशान झाड़ू है और झाड़ू सफाई करता है। पहले दिल्ली-पंजाब की सफाई की, अब पूरा हिंदूस्तान साफ किया जाएगा। हरियाणा और पंजाब एक ही बर्तन का पानी पीते हैं। हम मिलकर काम करना चाहते हैं। इन्होंने लकीर बना दी थी, लेकिन अब कोई लकीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले उनके आपस में समझौते थे कि तू आ गया तो कुछ नहीं कहेगा और मैं आ गया तो कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन उनको ये नहीं पता था तीसरा भी आएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जिस दिन वोट डालने जाओगे, उस दिन आपके और आपके बच्चों की किस्मत का बटन दबाना। आम आदमी पार्टी की नीयत साफ है, हमें काम करने आते हैं।

error: Content is protected !!