मुख्य संगठन के साथ 1338 सर्किल पदाधिकारियों की घोषणा
गुलाब सिंह और सुरेंद्र सिंह राठी बने अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष
अंबाला के लोकसभा उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व जिला सह सचिव भी नियुक्त किए
अब तक आम आदमी पार्टी 4000 पदाधिकारियों की कर चुकी है नियुक्ति

चंडीगढ़, 30 अगस्त -आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को हरियाणा आम आदमी पार्टी के संगठन को विस्तार देते हुए पूरे प्रदेश के सर्किल स्टार के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसके अलावा मुख्य विंग के अंबाला ब्लॉक अध्यक्ष, लोकसभा सह सचिव, लोकसभा उपाध्यक्ष, जिला सह सचिव की सूची जारी की। प्रदेश में अब तक 4000 पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है।

आम आदमी पार्टी ने इससे पहले प्रदेश, जिला स्तर और ब्लॉक स्तर तक के संगठन की घोषणा कर दी है। इनमें डॉक्टर, एजुकेशन, एक्स एम्प्लॉय, एक्स सर्विसमेन और किसान विंग के जिला उपाध्यक्षों समेत विभिन्न पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 2024 चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन का निर्माण किया जायेगा। आने वाले समय में प्रदेश के एक एक गांव में 21 सदस्यों की कमेटी बनाकर गांव तक आम आदमी पार्टी संगठन का विस्तार किया जाएगा।

पदाधिकारियों की सूची

वहीं यमुनागर के ऋषिपाल प्रदेश विंग में सह सचिव और नसीब सिंह बुद्धिजीवी विंग के प्रदेश सह सचिव बनाए गए। गुलाब सिंह और सुरेंद्र सिंह राठी को अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष, रणवीर सिंह, अमित तोमर, राकेश कुमार और सोमनाथ ब्लॉक अध्यक्ष, राजन भाटिया, मनीष मेहता, जसपाल राणा, नवीन शर्मा, जसपाल सिंह, रणबीर सिंह, अशदीप कनोजिया, परमजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, जसवीर सिंह, करमबीर सिंह और करण सिंह को जिला सह सचिव बनाया गया। वहीं रमन धीमान, हरविंदर सिंह और नवाब जैलदार को अंबाला जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं विजय वर्मा और अश्विनी शर्मा को पंचकूला एक्स एम्प्लॉय एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष बने। इनके साथ 1338 सर्किल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

error: Content is protected !!