महाजनसंपर्क अभियान के तहत चकरपुर गांव में पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष
राजनीतिक निवेश की परंपरा को खत्म कर देशहित की राजनीति को आगे बढ़ाया

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी जीएल शर्मा ने कहा कि भाजपा देश में सूचिता की राजनीति करती है। पिछले नौ साल के शासन में देश ने यह देख और समझ लिया है। भाजपा ने देश में राजनीति निवेश की परंपरा को खत्म को सुचिता की राजनीति की नींव रखी है। शर्मा चकरपुर गांव में पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के तहत सभा को संबोधित कर रहे थे। गांव में पहुंचने पर गांव में मौजिज लोगों, पूर्व सरपंच महेश चकरपुर, कैलाश चंद, रामकिशन यादव वीर बहादुरसिंह, कमलेश, सूंडाराम, अमरलाल, सोनू, प्रभु दास, विजय कुमार, मांगी लाल, इश्वर दत्त, हरि प्रकाश, आरके शर्मा ने उनका सम्मान की पगड़ी बांध कर और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ आदर्श ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष आरपी कौशिक, सीएम विंडो के एनिमेट सिटीजन महेश वशिष्ठ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जीएल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2014 का देश की राजनीति के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि देश की जनता ने नरेंद्र भाई मोदी के रूप में देश के सच्चे सेवक को सत्ता की बागडोर सौंपी। यह साल देश की राजनीति का परिवर्तनकारी साल साबित हुआ। प्रधानममंत्री के रूप में मोदी ने देश में वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म किया। आज देश और प्रदेश मे मोदी-मनोहर की जोड़ी राजनीति को व्यवसाय समझने पर करारी चोट कर रही है। इस जोड़ी ने मिलकर देश और प्रदेश में नई सियासत के नए मायने गढे हैं। शर्मा ने लोगों फ्री की रेवड़ियों से सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कि मुफ्तखोर सिस्टम के देश की राजनीति को भयंकर परिणाम भुगतने होंगे। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मुफ्तखोरी के सिस्टम से बचने का आह्वान करते हैं। क्योंकि मुफ्तखोर सिस्टम एक तरह से राजनीति निवेश है। जिसका खामियाजा देश और करोड़ो देशवासियों ने वर्षों भुगता है।

स्वार्थी राजनेता, राजनीति में निवेश के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं। यह प्रलोभन राजनीति में निवेश से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि फ्री का सिस्टम देश की राजनीति के लिए ठीक नहीं है। राजनीति को व्यवसाय के रूप में इस्तेमाल करने के लिए राजनीतिक निवेश ठीक नहीं है। राजनीति के लिए समाज सेवा के नाम पर जो पैसा बहाया जाता है वह अनुचित है, इसके परिणाम भयंकर होते हैं। इसलिए ऐसे नेताओं और पार्टियों से सतर्क रहें जो राजनीतिक निवेश के लिए मुफ्तखोरी का लालच देती है। समय आने पर ऐसे नेता और पार्टियां जनता की सेवा नहीं करेंगे, अपने निवेश की भरपाई करेंगे। पहले के राजनीतिक दलों ने ऐसे निवेश का भरपूर फायदा उठाया और जनता से छल किया है।

जीएल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सुचिता की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए गलत तरीके से हो रहे इस रातनीतिक निवेश को खत्म किया है। प्रधान मंत्री मोदी ने देश मंि राजनीति की नई दिशा तय कर देश मान सम्मान बढाया, देश कोआर्थिंक शक्ति बनाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मोदी जी के साथ कंधे से कंध मिलाकर प्रदेश में राजनीति का नया अध्याय लिख रहे हैं। उन्होंने भी वंशवाद भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति पर करारी चोट की है। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की आर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना की जानकारी भी दी। अंत में उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

error: Content is protected !!