– सवा लाख किसान समृद्धि केंद्र खोलने व किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी करने पर धनखड़ ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
– फर्रूखनगर के किसान समृद्धि केंद्र पर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों के साथ सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन

चंडीगढ़,  27 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि  मोदी सरकार की किसान हितैषी नीतियों से  किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। मोदी सरकार ने  पिछले नौ साल के सेवाकाल में पहले की सरकारों से कहीं अधिक कार्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए हैं। श्री धनखड़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करने और 8.5 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने गुरुवार को  गुरुग्राम  के फर्रूखनगर की अनाज मंडी में स्थित किसान समृद्धि केंद्र में कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र खोले हैं उससे किसानों को खाद बीज, दवाई आदि की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। गांव और ब्लॉक लेवल पर बने इन केंद्रों से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

श्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के 8.5 करोड़ से अधिक किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ की 14वीं किस्त के तौर पर 17 हजार करोड़ से अधिक राशि किसानों के खातों में सीधे भेजी गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राजस्थान के सीकर से बटन दबाया और 17 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि सीधे साढ़े आठ करोड़ किसानों के खाते  में पहुंच गई। ये मोदी जी का बदला हुआ डिजिटल भारत है।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि देश में पहली बार सल्फर कोटेड यूरिया (यूरिया गोल्ड) की शुरूआत की गई है। यह वर्तमान में उपयोग होने वाली नीम कोटेड यूरिया से अधिक किफायती और बेहतर है। इससे किसान भाईयों के पैसे भी बचेंगे और उत्पाद भी बढ़ेगा। सल्फ़र युक्त – गोल्ड यूरिया 85 प्रतिशत पोषक तत्व देगी, सामान्य यूरिया 33 प्रतिशत पोषक तत्व देती थी। यह मिट्टी में कमी को दूर करेगी और किसानों की इनपुट लागत भी बचाएगी और उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के साथ किसानों की आय भी बढेगी। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर ही किसानों को बीज भी मिलेगा और खाद भी। इसके अलावा खेती से जुड़े औजारों और दूसरी मशीनें भी इस केंद्र पर मिला करेंगी। ये सेंटर खेती से जुड़ी हर आधुनिक जानकारी किसानों को देंगे।

धनखड़ ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में किसान मंडियों में अपनी फसल आराम से बेच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने फसल लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत लाभ मूल्य देने का कानून बनाकर लागू किया। जो कार्य कांग्रेस की सरकार आजादी के छह दशक में नही कर पाई थी। बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का नुकसान की भारपाई सरकार भर रही है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के समय में किसानों को ढाई-ढाई रुपये के चेक मिलते थे। पूर्व की सरकारों ने किसानों की आंखों में केवल धूल झोंकने का काम किया था। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक फसलों की खरीद करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य की मनोहर सरकार किसान हित में लगातार काम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के 9 साल के शासनकाल में किसानों का जितना सशक्तिकरण हुआ है वो अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि देश के किसान का आत्मविश्वास देश का सबसे बड़ा सामर्थ्य है। केंद्र सरकार किसानों की दशा सुधारने और कृषि नीतियों को किसान केंद्रित बनाने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हमारे किसान के लिए बीज से बाजार तक की यात्रा ना केवल सुगम हो बल्कि ये उसकी आय में वृद्धि करने वाली भी हो।

इस मौके पर जिला महामंत्री मनीष गाडौली, कार्यकारिणी सदस्य समय सिंह, जिला सचिव व नगरपालिका की वाइस चेयरमैन जयंति चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष विरेंद्र यादव, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह संधु, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश जेलदार, शेर सिंह चौहान वजीरपुर, मोतीलाल वर्मा, मंडल महामंत्री शिवचरण, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा केवल भारद्वाज, मंडल सचिव पंकज यादव, कनक एग्रो फूड़ के सुंदर यादव, ओम सिंह यादव, राकेश शर्मा, आस-पास गांवों के सरपंच, ब्लॉक सदस्य व किसान उपस्थित थे।

error: Content is protected !!