अम्बाला, 25 जुलाई – भारतीय जनता पार्टी महेश नगर मंडल के प्रधान श्री अजय पराशर जी की असमय मृत्यु पर गृह श्री अनिल विज ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मंगलवार दोपहर गृह मंत्री अनिल विज जिला प्रशासन के साथ टांगरी एवं अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, इसी बीच श्री अजय पराशर जी की मृत्यु की सूचना मिलते ही उन्होंने दौरा बीच में ही रद्द किया, साथ ही अपने अन्य सभी कार्यक्रम रद्द किए। वह तुरंत अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत श्री अजय पराशर जी की मृत्यु पर गहरा दुःख जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी और इसे अपूर्णीय क्षति बताया। गृह मंत्री ने श्री अजय पराशर जी के दयालबाग निवास पर भी पहुंच दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

error: Content is protected !!