यमुनानगर में कांग्रेस और भाजपा का नहीं बचा कोई जनाधार : अनुराग ढांडा
खट्टर सरकार ने यमुनानगर के उद्योगों को बर्बाद करने में नहीं छोड़ी कोई कसर: अनुराग ढांडा
यमुना नदी में अवैध खनन को बढ़ावा देने में लगी खट्टर सरकार : अनुराग ढांडा
बाढ़ आपदा के लिए अलॉट 5 साल में 3000 करोड़ रुपये भ्रष्टाचार में गए : अनुराग ढांडा
सीएम खट्टर के भरोसे नहीं चल रहा हरियाणा, चादर तान कर सो जाएं : अनुराग ढांडा
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर को शिक्षा की ABCD भी नहीं आती : अनुराग ढांडा

यमुनानगर, 24 जुलाई – आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार देर शाम को साढौरा के गांव अजीजपुर कलां में और सोमवार को टिहरी गढ़वाल धर्मशाला में जनसभा और ज्वाइनिंग कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान 2018 में वार्ड 21 से पार्षद पद के उम्मीदवार रहे रोहित प्रजापति अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा अंकित कुमार, सलिंदर, जसविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, दीपक, सूरज, भव्य, कर्मजीत, सोहन लाल और विजय सहित 40 नये कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुराग ढांडा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में कांग्रेस और बीजेपी का कोई जनाधार नहीं बचा है। खट्टर सरकार ने यमुनानगर के उद्योगों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा खट्टर सरकार यमुना नदी में अवैध खनन को बढ़ावा देने में लगी है।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल और हरियाणा को बने 55 साल हो गए, लेकिन आज भी हम अपनी बात नहीं कह पाते। क्योंकि ये कहते हैं कि आप नहीं कर पाओगे आप तो आम आदमी हो। लेकिन अब दुनिया बदल चुकी है, आम आदमी पार्टी ने दिखा दिया है कि आम घर से निकला अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शानदार सरकार चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में कुछ परिवारों ने ही राज किया, पहले रणबीर हुड्डा, फिर भूपेंद्र हुड्डा, फिर दीपेंद्र हुड्डा। ऐसे ही इनेलो पहले चौधरी देवीलाल, फिर ओमप्रकाश चौटाला, फिर अजय व अभय चौटाला, फिर दुष्यंत चौटाला। ऐसे ही शमशेर सुरजेवाला फिर रणदीप सुरजेवाला अब आगे अपने बच्चों को ले राजनीति में लाने की सोच रहे हैं। इनके बच्चों को नेता बनाने की चिंता छोड़ दो और अपने बच्चों की चिंता करके वोट दो 2024 से प्रदेश की जनता की तकदीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाप पात की राजनीति करती है, लेकिन लोग अब समझदार हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर हेलिकॉप्टर में घूम कर कहते हैं कि बाढ़ का जायजा ले लिया। जबकि ऊपर से न आदमी, न फसल, न रोते हुए बच्चे और न दूध मांगते हुए बच्चे और न चारा मांगते हुए पशु नजर आते तो हेलिकॉप्टर में घूम कर क्या जायजा ले लिया। ये हरियाणा का दुर्भाग्य है कि हमें ऐसे मुख्यमंत्री मिला जो जनता के दुख दर्द को हेलिकॉप्टर से देखता है। ऐसे ही नेता विपक्ष में मिले भूपेंद्र हुड्डा भी हवा में घूमकर कह रहे थे कि बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। जोकि किसानों और लोगों के बीच जाकर उनकी परेशानी का हल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। ये 10 फिसदी प्राकृतिक आपदा है 90 फिसदी इन सरकारों की दी हुई है। यमुनानगर से सोनीपत के राई तक आठ जगह यमुना का तट टूटा। जबकि उत्तर प्रदेश की तरफ एक भी नहीं तट टूटा। इसके लिए खट्टर सरकार जिम्मेदार है 1978 में बाढ़ आई थी उसके बाद यमुना के तटों में कभी काम ही नहीं किया। जबकि पिछले पांच साल मे 3000 करोड़ रुपये बाढ़ की रोकथाम के लिए दिया गया। इसके अलावा यमुनानगर से सोनीपत के राई तक यमुना के किनारे पर सरकार की सरपरस्ती में अवैध माइनिंग चल रही है। इसलिए यमुना के तट पर कभी सरकारी काम नहीं हुआ।

उन्होंने कहा सीएम खट्टर कहते हैं कि 2024 में लोगों ने मौका नहीं दिया तो चादर तान कर सो जाऊंगा। ये सेवा नहीं करना चाहते, जीता देंगे तो कुर्सी पर बैठ कर राज करेंगे और हरा दोगे तो चादर तान कर सो जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने सीएम खट्टर को जनता की तरफ एक चादर भेंट की गई है। अब सीएम खट्टर तान कर सो जाएं उनके भरोसे हरियाणा नहीं चल रहा। वहीं उन्होंने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको शिक्षा की एबीसीडी भी नहीं आती।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी बिजली पानी फ्री देती है, अच्छे स्कूल और अस्पताल बनवाती है और महिलाओं को मुफ्त यात्रा व बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा और शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये सम्मान राशि देती है। दिल्ली में सब कुछ मुफ्त देने के बाद भी आम आदमी पार्टी की सरकार मुनाफे में है। हरियाणा में कुछ भी फ्री नहीं फिर भी प्रदेश पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्जा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रदेश की जनता ने चुनाव में गलत बटन दबाया, इसलिए आज ये हालाता हैं। खट्टर सरकार में आज प्रदेश का हर व्यक्ति अपनी प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी ठीक करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। अब 2024 में प्रदेश झाड़ू से साफ होगा।

इस मौके पर करणवीर बूटर, अनिल पंजेटा, लक्ष्मण विनायक, रणधीर सिंह, प्रीतम सिंह, अंकुर अंसल, महबूब राणा, सतीश शर्मा, डॉ. अमृतपाल सिंह, रघुबीर छिंदा और अजय पोसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!