संसद में मोदी सरकार के जवाब के बाद यदि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, मंत्रीयों, संतरियों, भाजपा सांसदों, विधायकों में जरा भी शर्म व नैतिकता बची है तो प्रदेश के लोगों सेे कांग्रेस राज की तुलना में बेरोजगारी कम करने के झूठे दावों पर माफी मांगे : विद्रोही
केन्द्र की मोदी-भाजपा सरकार द्वारा संसद में बेरोजगारी मामले में भाजपा खट्टर राज को बेनकाब करने के बाद तो मुख्यमंत्री खट्टर व भाजपा झूठ बोलकर हरियाणावासियों व बेरोजगारी युवाओं को ठगने से बाज आये : विद्रोही

21 जुलाई 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने एक बयान में कहा कि अब तो केन्द्र की मोदी सरकार ने संसद में एक सवाल के जवाब में हरियाणा भाजपा खट्टर सरकार के बेरोजगारी कम करने के दावों की पोल खोलकर बताया कि हरियाणा में काग्रेस भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार के 2013-14 की तुलना में विगत 8 सालों में भाजपा खट्टर राज में 2021-22 में बेरोजगारी दर तीन गुणा ज्यादा बढ़ गई है।

विद्रोही ने कहा कि गुरूवार को केन्द्र सरकार के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के सवाल के जवाब में श्रम एवं रोजगार मंत्री रामेश्वर तेजी द्वारा प्रस्तुत आंकडों अनुसार वर्ष 2013-14 में हरियाणा में कांग्रेस राज में बेरोजगारी दर 2.9 प्रतिशत थी जो वर्ष 2021-22 में भाजपा खटटर राज में बढ़कर 9 प्रतिशत हो गई। अर्थात केन्द्र की मोदी सरकार अनुसार कांग्रेस-हुड्डा राज की तुलना में भाजपा खट्टर राज में हरियाणा में बेरोजगारी दर तीन गुणा बढ़ गई। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के राज्यसभा संसद पटल पर दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के सवाल के जवाब में रखे आंकडों ने ना केवल हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के प्रदेश में बेरोजगारी कम करने के दावों को झूठा साबित कर दिया है अपितु मोदी-भाजपा सरकार ने ही माना है कि आज उत्तर भारत में हरियाणा बेरोजगारी दर में नम्बर वन राज्य है। 

विद्रोही ने कहा कि संसद में मोदी सरकार के जवाब के बाद यदि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, मंत्रीयों, संतरियों, भाजपा सांसदों, विधायकों में जरा भी शर्म व नैतिकता बची है तो प्रदेश के लोगों सेे कांग्रेस राज की तुलना में बेरोजगारी कम करने के झूठे दावों पर माफी मांगे और स्वीकारे कि उत्तर भारत में आज भाजपा-जजपा सरकार की कुव्यवस्था के चलते हरियाणा बेरोजगारी में नम्बर वन राज्य बन चुका है। भाजपा कितनी बेशर्म व झूठी पार्टी है, यह इसी से पता चलता है कि संसद में हरियाणा को पूरे उत्तर भारत में बेरोजगारी दर में सिरमौर नम्बर वन राज्य बनने के बाद भी हरियाणा में भाजपा ने बेशर्मी से मीडिया बयान में दावो किया कि विगत 8 सालों में भाजपा खट्टर सरकार ने हरियाणा के 35 लाख युवाओं को रोजगार दिये है।

विद्रोही ने पूछा कि यदि विगत 8 सालों में भाजपा खट्टर राज में प्रदेश के 35 लाख युवाओं को सरकारी और निजी उद्योगों, कारखानों में रोजगार मिला है तो कांग्रेस हुड्डा राज की तुलना में हरियाणा में बेरोजगारी दर तीन गुणा कैसे बढ़ गई। कभी पूरे देश को रोजगार देने का वाला हरियाणा मोदी सरकार अनुसार ही पूरे उत्तर भारत में बेरोजगारी में नम्बर वन राज्य कैसे बन गया? विद्रोही ने कहा कि केन्द्र की मोदी-भाजपा सरकार द्वारा संसद में बेरोजगारी मामले में भाजपा खट्टर राज को बेनकाब करने के बाद तो मुख्यमंत्री खट्टर व भाजपा झूठ बोलकर हरियाणावासियों व बेरोजगारी युवाओं को ठगने से बाज आये। 

error: Content is protected !!