एक अकेला सब पर भारी कहने वाला, इतना डरपोक, खोखला और कमजोर निकला की हार के डर से 38 छोटी पार्टियों को इकठ्ठा कर रहा है।
जो बीजेपी और गोदी मीडिया 9 साल तक स्किल इंडिया, शाइनिंग इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया गाती रही, वो अब ‘नो इंडिया’ चिल्ला रही है

*19/7/2023 :- ‘देश को गरीबी, भ्रष्टाचार, अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भूखमरी से मुक्ति दिलाने की आशा की किरण है ‘भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समावेशी गठबंधन’। जनसंघर्ष के पथ पर चलकर देश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ‘इण्डिया’ तैयार है। अब नए भारत की नई रोशनी से पिछले नौ सालों के अंधेरे को दूर कर एक नया इतिहास रचेगा और जीतेगा इंडिया।’ उक्त बातें हरियाणा कांग्रेस सोशल मीडिया की स्टेट कॉर्डिनेट सुनीता वर्मा ने प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गठबंधन का नाम इंडिया रखकर मोदीजी को उनके ही खेल में जबरदस्त झटका दिया है। हालांकि गोदी मीडिया और मासूम अंधभक्त ये नहीं मानेगा पर ये वाकई मास्टरस्ट्रोक है जिससे उपजी खिसियाहट इनके बयानों में साफ दिख भी रही है। पर ये पहली शह है, मात से पहले खेल अभी लंबा चलेगा।

महिला कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जो छाती पीट पीट कर बोलते थे कि एक अकेला सब पर भारी है। आज वही एक अकेला हार के डर से प्रत्येक राज्य में छोटे छोटे दलों से गठबंधन कर रहा है। भाजपा बिल्कुल खोखली व कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावों से पहले भाजपा व इसके सहयोगी दल बिखर जाएंगे। आज भाजपा की दूषित मानसिकता से इस देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जरूरत है।

वर्मा ने कहा कि अब बेरोजगारी, महंगाई, नफरत और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का देशव्यापी शंखनाद होगा, इसलिए देश के हर राष्ट्रवादी नागरिक को बेहतर भारत की बुनियाद रखने के लिए इस ‘इंडिया’ गठबंधन से जुड़ना चाहिए। उन्होंने बीजेपी के एनडीए गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया का भावार्थ जहां प्यार, भाईचारा, एकता, न्याय, अहिंसा, तरक्की, सद्भावना और समानता बताया वहीं एनडीए का अर्थ बंटवारा, नफरत, पतन, हिंसा, दुर्भावना और असमानता बताते हुए कहा कि जो बीजेपी और गोदी मीडिया 9 साल तक स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, शाइनिंग इंडिया, खेलो इंडिया, चक दे इंडिया, मेकइन इंडिया गाती रही, वो अब ‘नो इंडिया’ चिल्ला रही है। इसी से साबित होता है की इन्हें चोट काफी गहरी लगी है।

error: Content is protected !!