सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ सभी लिपिकीय संगठन सांझा मोर्चा बनाएं: शिवकुमार श्योराण

फतेहाबाद,15 जुलाई। हरियाणा मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ” द्वारा 35400 वेतनमान देने की मांग को लेकर की जा रही हड़ताल 18 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिला कन्वीनर शिवकुमार श्योराण ने हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा सभी विभागों/बोर्ड/निगमों/नगर निगमों व विश्विद्यालयो के मिनिस्टीरियल स्टाफ का सांझा संगठन “हरियाणा मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन HMSA” के आह्वान पर 25 अगस्त 2014 के मंत्रिमंडल के फेसलेनुसार लिपिक का वेतन 35400 रुपए की नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश के 35000 कर्मचारी 12 जुलाई से हड़ताल पर है। HMSA नेता श्योराण ने कहा 25 अगस्त 2014 के मंत्रिमंडल के फेसलेनुसार लिपिक को 35400 रु असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर/स्टेटिकल असिस्टेंट को 44900रु , डिप्टी सुप्रिन्टेन्ट को 47600, सुपरिंटेंडेंट को 56100रु वेतन देने की मांग मानी जा चुकी है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में भी पंजाब के समान वेतनमान देने का वादा किया था। उन्होंने कहा आज सरकार सफल हड़ताल की परवाह किए बिना अपने ही वादे से मुकर कर जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। उन्होंने कहा HMSA के आह्वान पर सभी विभागों के लिपिक 35000 कर्मचारी हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कर्मचारियों के जोश को देखते हुए 18 जुलाई तक हड़ताल बढा दी है। श्री श्योराण ने प्रदेश के सभी लिपिकीय संगठनों को सांझा मोर्चा बना कर निर्णायक आंदोलन के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा सांझा आंदोलन से ही 35400 वेतनमान लिया जा सकता है।

हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ से सम्बन्धित यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया, जिला सचिव सुरजीत दूसाद,भट्टू के प्रधान हरपाल हुड्डा, जिला कैशियर कृष्ण जाखड़,देशराज माचरा जिला सचिव ने कहा सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा हड़ताली कलर्को की हड़ताल का समर्थन जारी रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा यदि सरकार 35400 वेतन की नोटिफिकेशन जारी नही करती तो हरियाणा मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन द्वारा 18 जुलाई को साँय बैठक कर आगामी हड़ताल व आंदोलन की घोषणा की जाएगी। मंच का संचालन हरपाल हुड्डा ने किया। इस मौके पर कर्मचारी नेता रमेश तुशामड़, राजपाल ,जोगिंदर भ्याणा,कुरड़ा राम पूनिया, पृथ्वी सिंह बाना,लाधुराम, आत्मा राम, राजेन्द्र गोदारा,नरेश कुमार सतपाल, शेर सिंह विक्रम, चुन्नी लाल, इन्द्र पाल सहारण आदि ने कर्मचारियों को सम्बोधित किया।