हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस व भाजपा का सीधा मुकाबला होगा और कांग्रेस न्यूनतम 7 से 8 लोकसभा सीटों पर जीतेगी। विद्रोही
भाजपा लोकसभा चुनाव में जजपा के साथ गठगंधन करके उतरे या अकेले चुनाव लड़े, हरियाणा में मुकाबला सीधा कांग्रेस व भाजपा के बीच होगा : विद्रोही
अन्य दल चाहे भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े या अलग-अलग चुनाव लड़े, परिस्थितियों में कुछ फर्क नही पडने वाला : विद्रोही

29 जून 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस व भाजपा का सीधा मुकाबला होगा और कांग्रेस न्यूनतम 7 से 8 लोकसभा सीटों पर जीतेगी। विद्रोही ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में जजपा के साथ गठगंधन करके उतरे या अकेले चुनाव लड़े, हरियाणा में मुकाबला सीधा कांग्रेस व भाजपा के बीच होगा। अन्य दल चाहे भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े या अलग-अलग चुनाव लड़े, परिस्थितियों में कुछ फर्क नही पडने वाला। लोकसभा चुनाव में हरियाणा का मतदाता अन्य दलों को वोट देकर अपना वोट खराब करने की बजाय भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देने का मन बना चुका है। हरियाणा का मतदाता देश में मोदी-भाजपा-संघ की साम्प्रदायिक, फासिस्ट, जनिवरोधी केन्द्र सरकार को चलता करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। मतदाताओं के फीडबैक के बाद आज की परिस्थितियों में भाजपा 2 से ज्यादा सीट जीतने की स्थिति में नही है। कोई आश्चर्य नही होगा यदि हरियाणा का मतदाता सभी दस लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को आशीर्वाद देकर सभी दस सीटे कांग्रेस को जीता दे। 

विद्रोहीे ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में जो अंडर करंट है, उसे लहर में बनाना प्रदेश के हर नेता व कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। हरियाणा से भाजपा का पूर्णतया सफाया करने व सभी दस लोकसभा सीटों पर जिताने के लिए कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुटता से प्रयास करने होंगे और सभी कांग्रेसजनों को एक भाषा में बोलकर एकजुटता से चलकर सभी दस लोकसभा सीटे जीतने की रणनीति के तहत काम करना होगा। वहीं वरिष्ठ नेताओं को अपनीे बात पार्टी बैठकों व बंद कमरो में रखनी चाहिए और मीडिया के सामने पार्टी के आंतरिक मामलों पर चर्चा करने से पूर्णतया परहेज करना चाहिए। विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में यह क्षमता है कि वे जनता के आशीर्वाद से लोकसभा चुनावों में भाजपा का पूर्णतया सफाया करने में सक्षम है। वहीं केन्द्रीय नेतृत्व को तत्काल प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारियों की नियुक्ति घोषण कर देनी चाहिए। विद्रोही ने सुझाव दिया कि जिन जिला व ब्लाक में जिलाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष के नाम पर सहमति नही बन रही है, उनको छोडकर अन्य जिलों व ब्लाकों के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाये और बचे पदों पर आपसी विचार-विमर्श से बाद में नियुक्तियां हो सकती है। 

error: Content is protected !!