घर-घर व बूथ-बूथ जाकर मोदी सरकार की 9 साल की कथित उपलब्धियों का अभियान भाजपा कार्यालयों के कमरो व मीडिया बयानों में सिमटा
हरियाणा के आमजन ने भाजपा कार्यक्रमों में जाने से परहेज करके जता दिया कि भाजपा की जनविरोधी, गरीब, आमजन विरोधी नीतियों से तो परेशान है
प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगडी कानून व्यवस्था व संघीयों के सत्ता अहंकार के चलते आमजन में भाजपा के खिलाफ भारी रोष है

27 जून 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि मोदी सरकार की कथित उपलब्धियां जनता को बताने का भाजपा का हरियाणा में कथित अभियान पूर्णतया असफल व हवा-हवाई निकला। विद्रोही ने कहा कि घर-घर व बूथ-बूथ जाकर मोदी सरकार की 9 साल की कथित उपलब्धियों का अभियान भाजपा कार्यालयों के कमरो व मीडिया बयानों में सिमटा। वहीं हर लोकसभा क्षेत्र में कथित रैलियों का कार्यक्रम नुक्कड़ सभाओं में बदलकर रह गया। भाजपा की अब तक हुई कथित जनसभाओं में कहीं भी अपेक्षा के अनुसार भीड़ आना तो दूर की बात, जो थोड़े बहुत लोग आये वे भी मनरेगा के मजदूर, सरकारी कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता ही थे जिनकी हाजरी किसी नुक्कड़ सभा जितनी सिमटकर रह गई। हरियाणा के आमजन ने भाजपा कार्यक्रमों में जाने से परहेज करके जता दिया कि भाजपा की जनविरोधी, गरीब, आमजन विरोधी नीतियों से तो परेशान है ही, साथ में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगडी कानून व्यवस्था व संघीयों के सत्ता अहंकार के चलते आमजन में भाजपा के खिलाफ भारी रोष है। 

विद्रोही ने कहा कि भाजपा नेता मीडिया बयान बहादुर बनकर रोज दमगज्जा मारते है कि उनका संगठन बूथ स्तर पर है और हर पन्द्रह परिवारों पर एक पन्ना प्रमुख है। लेकिन भाजपा जितने पन्ना प्रमुख, बूथ कार्यकर्ता होने का दावा करती है, उनकी संख्या के अनुसार भी जब भाजपा सभाओं में एक चौथाई लोग भी नही पहुंचते है जो बताता है कि भाजपा का बूथ स्तर पर कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख होने का दावा केवल कागजी है। हरियाणा का राजनीतिक माहौल स्पष्ट बता रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की हवा बह रही है, तभी हर रोज विभिन्न दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, पंचायत व नगर निकायो के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि, गांव स्तर के नेता कांग्रेस में भारी तादाद में शामिल हो रहे है।

विद्रोही ने कहा कि हर रोज कांग्रेस का बढ़ता कुनबा व भाजपा का घटना कुनबा व जनता में बढ़ती भाजपा की अलोप्रियता, आक्रोश साफ बता रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस भारी जनसमर्थन के साथ सत्ता में आ रही है और भाजपा जा रही है। भाजपाईयों में इससे भारी बौखलाहट है, इसलिए वे सत्ता बल पर कांग्रेस में गुटबाजी, बिखराव की झूठी खबरे परोसकर, अफवाहे उड़ाकर अपनी हताशा मिटा रहे है। हरियाणा में कांग्रेस एकजुटता से चुनाव लडेगी और जनता के आशीर्वाद से भाजपा को हराकर भारी जनसमर्थन के साथ फिर से सत्ता में वापिस आयेगी। 

error: Content is protected !!