जयहिंद सेना का पंचकूला के मोरनी में लगेगा तीन दिवसीय कैंप
सीएम के गाँव के किसानों ने जयहिंद से मांगा समर्थन

रौनक शर्मा

रोहतक– नवीन जयहिंद प्रदेश भर से 1857 क्रांतिकारी योद्धा लीडरों की तरह जय हिंद सैनिक तैयार करेंगे। जिन्हें जयहिंद सेना में शामिल किया जाएगा। ये जयहिंद सैनिक प्रदेश भर में लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समस्याओं को अधिकारियों व सरकार तक ले जाकर समाधान भी करवाएंगे।

अब लोगों के लिए एक नवीन जयहिंद समस्याएं उठाते हैं इसके बाद जय हिंद सैनिक भी नवीन जयहिंद की तरह ही जन समस्याओं को उठाएंगे। जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को भी आए ना दिखाया जाएगा। इसके  लिए पंचकूला मोरनी में तीन दिवसीय कैंप का आयोजन भी  किया जा रहा है। सोशल लीडरशिप ट्रेनिंग कैंप मोरनी की पहाड़ी(पंचकूला) में आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश भर से युवा हिस्सा लेंगे कैंप का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनाना है। आने वाले चुनावों में यही लीडर्स जनता के बीच जाकर उन्हें उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने का काम करेंगे। कैंप के लिए अब तक  200 से अधिक युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके है। कैंप में युवाओ के  रहने खाने की भी उचित व्यवस्था की गयी है ।

नवीन जयहिंद ने बताया की जयहिंद सेना 20 सालो से समाज सेवा के कार्य में सक्रिय है। जयहिंद का कहना है की अकेले वो कितने लोगों की समस्या का समाधान कर सकते है। क्योंकि प्रदेश के  अधिकतर लोग इस सरकार से परेशान है। इसलिए वो चाहते है की आम जनता के बीच से ही कुछ ऐसे लोगों को चुनकर उन्हें निपूर्ण बनाया जाए जो जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुने और उन्हें जनप्रतिनिधियों तक पहुंचकर उनका  समाधान करवाएं।

जयहिंद ने बताया की मोरनी में ये कैंप 23 जून से 25 जून तक आयोजित होगा। इस कैंप में जो भी साथी आना चाहता है वो 7027-811-811 पर काल / व्हाट्सएप्प / एसएमएस करें, ताकि उनका रजिस्ट्रेशन किया जा सके। इस कैंप के दौरान मोटिवेशनल स्पीच के साथ-साथ युवाओं को सोशल लीडरशिप व आत्मरक्षा के गुण भी सिखाये जाएंगे ताकि जयहिंद सेना हर प्रकार से सक्षम बन सके।   

मुख्यमंत्री के गाँव के किसानो ने भी नवीन जयहिंद से समर्थन मांगा

मुख्यमंत्री के गांव निदाना के लोग डीसी ऑफिस से अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे काफी देर डीसी ऑफिस के बाहर बैठने के बाद भी प्रशासन द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई जिसके बाद गांव वासियों ने नवीन जयहिंद को सूचना दी कि प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। सूचना मिलते ही नवीन जयहिंद लघु सचिवालय पहुंचे और गांव वालों की समस्याएं सुनी।

नवीन जयहिंद वहां पहुंचे तो डीसी भी किसानों की समस्या सुनने के लिए पहुंच गए। नवीन जयहिंद ने जिला उपायुक्त अजय कुमार को किसानों की समस्याएं बताई। जिसके बाद जिला उपायुक्त ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

error: Content is protected !!