दोनों पार्टियां एक दूसरे पर थ्री डी, फोर डी कह रहीं, जबकि दोनों को कोमन डी ड्रामा है: अनुराग ढांडा
बीजेपी के साथ मिले हुए हैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा : अनुराग ढांडा
अमित शाह के आरोपों पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, वे मेरे अच्छे दोस्त : अनुराग ढांडा
हुड्डा की फाइलें भाजपा के पास, इसलिए पीएम मोदी पर निशाना साधने से बचते हैं: अनुराग ढांडा
गांधी कैंप के लोगों को जल्द मुआवजा मिले: अनुराग ढांडा

रोहतक, 22 जून – आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार को सोनीपत रोड स्थित पार्टी के जोनल ऑफिस से प्रेस वार्ता की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और बीजेपी की अंदरखाने सेटिंग है। उन्होंने गृह मंत्री अमिट शाह के आरोपों के जवाब में कहा कि वे उनके अच्छे मित्र हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां आपस में मिलकर ड्रामा कर रही हैं। भूपेंद्र हुड्डा जनता को बेवकूफ बनाकर वोट लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अंदरखाने तो यहां तक चर्चा है कि अगर भूपेंद्र हुड्डा को कुछ सीट आ जाती हैं तो वे बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना लेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही 2019 के चुनाव में जजपा ने भाजपा के खिलाफ वोट मांगा। प्रदेश के लोगों ने उनको 10 सीटें देकर विधानसभा में भेजा। लेकिन जजपा ने प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया और भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए। बिल्कुल वैसी ही तस्वीर दोबारा फिर उभर रही है। प्रदेश के लोगों को शक है कि जिस तरीके से भूपेंद्र हुड्डा व्यवहार कर रहे हैं। वो अंदर ही अंदर कही भाजपा से तो नहीं मिले हुए। अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी को थ्री डी की संज्ञा दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस बात को नहीं भूले हैं कि जब सोनिया गांधी एक तरफ खड़ी रह गई और भूपेंद्र हुड्डा पीएम मोदी से बातचीत करते नजर आए। लोगों को ये शक है यदि इनकी 8-10 सीटें आ गई तो कहीं ये भाजपा के साथ न चले जाएं। उन्होंने कहा क्या भूपेंद्र हुड्डा की भ्रष्टाचार की फाइलें भाजपा के पास हैं, जिस वजह से भूपेंद्र हुड्डा भाजपा और पीएम मोदी पर सीधे तौर पर निशाना साधने से बचते हैं। पहले अमित शाह ने कांग्रेस को थ्री डी कहा, फिर भूपेंद्र हुड्डा ने अमित शाह को मित्र बताया। इसके बाद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को फोर डी कहा। अनुराग ढांडा ने कहा कि ये थ्री डी और फोर डी का मामला नहीं है। इन दोनों पार्टियों का एक कोमन डी है जोकि ड्रामा है। ये दोनों पार्टियां ड्रामा कर रही हैं। ये एक दूसरे के खिलाफ मुलभूत मुद्दों पर बात नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस बात को नहीं भूले हैं कि जब सोनिया गांधी एक तरफ खड़ी रह गई और भूपेंद्र हुड्डा पीएम मोदी से बातचीत करते नजर आए। लोगों को ये शक है यदि इनकी 8-10 सीटें आ गई तो कहीं ये भाजपा के साथ न चले जाएं। उन्होंने कहा क्या भूपेंद्र हुड्डा की भ्रष्टाचार की फाइलें भाजपा के पास हैं, जिस वजह से भूपेंद्र हुड्डा भाजपा और पीएम मोदी पर सीधे तौर पर निशाना साधने से बचते हैं। और अमित के थ्री डी वाले बयान पर उनको अपना मित्र बताते हैं। अनुराग ढांडा ने कहा कि ना ये थ्री डी और फोर डी का मामला नहीं है। इन दोनों पार्टियों का एक कोमन डी है वो है ड्रामा। ये दोनों पार्टियां ड्रामा कर रही हैं। ये एक दूसरे के खिलाफ मुलभूत मुद्दों पर बात नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी कैंप में लोगों के घर तोड़कर एलिवेटेड ट्रैक बनाया गया। विकास के लिए आम लोगों को बेघर करके और बदले में उनको मकान न दें तो ये सरासर अत्याचार है। लेकिन भूपेंद्र हुड्डा वहां जाते हैं और घडियाली आंसू बहाते हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने 10 साल प्रदेश में राज किया, रोहतक ने ही उनको उस पोजिशन तक पहुंचाया था, अगर वे चाहते तो जो इनका इनिशियल प्लान उसको फोलो करके इस ट्रैक को बाईपास ले जाया जा सकता था। भाजपा भी इनसे दो कदम आगे है उन्होंने जब एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण किया तो लोगों से वादा किया था कि उनको बदले में मकान औद दुकानें दी जाएंगी। लेकिन आज अपने वादों से मुकर रही है। गांधी कैंप में 100 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। आम आदमी पार्टी गांधी कैंप के लोगों के लिए जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों का चेहरा देखिये एक पार्टी जो अपने समय में वो काम कर सकती थी जिससे लोगों के घर बच जाते वो काम नहीं किया। दूसरी पार्टी जिसने लोगों को इसके बदले मकान और दुकान देने का वादा किया लेकिन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ये लोग ड्रामा कर रहे हैं। लोगों की समस्याओं से इनको कोई मतलब नहीं है। दोनों एक ही पैमाने पर काम करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि आज रोजगार के लिए युवा भारतीय जनता पार्टी के राज में परेशान हैं तो भूपेंद्र हुड्डा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनके राज में भी रोजगार के लिए त्राहि त्राहि थी। अपने खास की पर्ची के जरिए रोजगार देने में भूपेंद्र हुड्डा बदनाम थे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां राजनीतिक ड्रामा कर जनता को बेवकूफ बना रही हैं। हरियाणा को आम आदमी पार्टी के रूप में एक नए विकल्प की जरूरत है। वहीं उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अध्यादेश लाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसके खिलाफ पूरे देश की जनता और विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा, लोकसभा उपाध्यक्ष महेश शर्मा, अशोक काजल, पंकज शर्मा, किसान विंग से करण सिंह धनखड़, प्रदेश सह सचिव अनिल रंगा, जसवंत अंबेडकर, संदीप मलिक, सुनील गुप्ता और अमित मदेरणा मौजूद रहे।