प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सबको नजर आ रहा है बदला हुआ भारत
 आज भारत की ओर आंख दिखाने की किसी देश में हिम्मत नही है: धनखड़
 भाजपा सरकार में किसान खुशहाल हुआ है: जे पी दलाल
 बहल अनाज मण्डी में लोहारू विधानसभा  पन्ना सम्मेलन सम्मेलन में पूर्व शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, ठाकुर विक्रम सिंह, चेयरमैन मुकेश गौड़ भी रहे मौजूद

 चंडीगढ़, 17 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त हो रहा है। आज का भारत बदला हुआ भारत  है और यह बदला हुआ भारत दुनिया में  हर किसी को नजर आ रहा है। इसी तरह हर पन्ना प्रमुख अपने आपको पीएम नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधि  मानकर अपने पन्ने के लगभग 15 घरों के मददगार बनें।बहुत शालीनता से हाथ जोड़कर राम राम करते हुए भाजपा की रीति-नीति बताएं और योजनाओं का लाभ दिलवाने में सक्षमता के साथ मददगार बनें। उन्होंने कहा कि आज किसी भी देश में भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नही है। दुनिया के विकसित देश भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं।

श्री धनखड़ आज बहल की अनाज मंडी में आयोजित लोहारू हल्के के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बदले हुए भारत में हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को देखकर देश युद्ध विराम कर हमारे बच्चों के लिए रास्ता छोड़ देते हैं।  आज विदेशों में दूसरे देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री के पैर छूते हैं, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। जबकि पहले कांग्रेस की सरकारों में विदेशी एयरपोर्ट पर हमारे नेताओं की जूते उतरवा कर तलाशी तक ली जाती थी। हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था। अब इनके नेता विदेशी भूमि से देश को शर्मसार कर कर रहे हैं। लोकतंत्र की बात करते हैं , इमरजेंसी की नसबंदी, अटल जैसे नेताओं को जेल में डालना, अखबारों के  प्रेस की बिजली काटना, छः साल तक चुनाव न करवाना।  यह सब  देश भूल नही सकता। भाजपा 25 जून को कांग्रेस के ये काले कारनामे युवा पीढ़ी को बताएगी।  

धनखड़ ने कहा आज हम विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक व्यवस्था हैं, आने वाले समय में हमारी व्यवस्था अव्वल होगी। आज पड़ोसी देशों  में रोटी का संकट बना हुआ है, जबकि मोदी सरकार ने कोरोना संकटकाल में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देने का काम किया है और सवा 200 करोड़ से ज्यादा फ्री वैक्सीनेशन किया। दुश्मन के घर मे जाकर मारने की छूट देने और कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद आज हमारी सेना का मनोबल सातवें आसमान पर है ।       

धनखड़ ने कहा की भव्य  राम मंदिर निर्माण के हम साक्षी बन रहे हैं।  भाजपा सरकार किसानों की खुशहाली के लिए एसवाईएल का पानी लाने का प्रयास कर रही है।  भले ही यह हिमाचल के रास्ते से लाना पड़े। भाजपा सरकार के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि की आज बाजरे और धान के एरिया को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब बांगर और बागड़ में कोई फर्क नही है।  

धनखड़ ने  कहा कि भारत माता की जय भाजपा का मूल मंत्र है। देश से बढ़ कर हमारे लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने विशाल पन्ना प्रमुख सम्मेलन पर गदगद होते हुए कहा कि वे पन्ना प्रमुख के साथ-साथ किसान हित में ऐतिहासिक योजनाएं लाने पर कृषि मंत्री जेपी दलाल को 10 में से 10 नंबर दिए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सेवा भावना के साथ  घर घर पहुँच रही है । कांग्रेसी आपस मे लड़कर बिखराव की ओर बढ़ रही है। 

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश का कृषि बजट 2014-15 में  816 करोड़ था, वहीं अब वर्ष 23-24 करीब पांच गुणा बढौतरी कर 3900 करोड़ रुपए कर दिया गया है। किसानों की फसल का 72 घंटे में भुगतान किया जा रहा है, भुगतान में देरी होने पर 9 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। बाजरा भांवातर भरपाई योजना के तहत भी वर्ष 2021-22 में 437 करोड़ और 22-23 में 390 करोड़ किसानों के खातों में डाले गए। कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा किया फसल बीमा योजना के तहत 2005 से 2014 तक  6384 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाले गए। उन्होंने कहा कि 2014-15 में 270 रुपए 50 पैसे में यूरिया का कट्टïा मिलता था, जबकि 21-22 में 266.5 रुपए में दिया जाता है। उन्होंने कहा कि 2014 तक गन्ने की औसत पिराई 473.24 लाख क्विंटल थी, जो अब 754.50 लाख क्विंटल हो गई है। इसी प्रकार से किसानों की ढ़ाई हजार की पेमेंट कर दी गई है। किसानों को गन्ने का सर्वाधिक भाव दिया जा रहा है। किसानों व मंडियों में काम करने वाले गरीब आदमियों के लिए अटल किसान मजूदर कैंटीन स्थापित की गई हैं, जहां 10 रुपए में भोजन मिलती है। उन्होंने कहा कि 2013-14 में किसानों को बिजली पर 4853.40 करोड़ सब्सिडी दी गई थी जबकि 2022-23 में किसानों को 6720 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में प्रदेश में केवल 74.42 लाख टन दूध का उत्पादन होता था, जबकि 22-23 में 116.29 लाख टन दूध का उत्पादन होता है, जिससे देश में हम दूसरे स्थान पर हैं।

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा न केवल देश की बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका मजबूत संगठन है। आज भारत की विदेशों की अपनी ही पहचान बनी है। विदेशी धरती पर श्री मोदी को कोई बोस कह कर सम्मान दे रहा है तो कोई सिर  झुकाकर अभिनंदन कर रहा है। भाजपा जिला प्रभारी मनीष मित्तल, युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार तथा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान  प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक, वाईस चेयरपर्सन सुनीता जांगड़ा, संदीप श्योराण, हर्षवर्धन मान सहित सभी बूथों के पन्ना प्रमुख, भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी मौजूद थे