किन्नर समाज का सौभाग्य धार्मिक कार्य करने का मौका मिला महामंडलेश्वर बुलबुल

 बालाजी कॉलोनी में मंदिर में  देव प्रतिमा प्रतिष्ठित करने का लिया संकल्प   
शुक्रवार को निकाली कलश यात्रा और मंदिर में देव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

  फतह सिंह उजाला                                           

पटौदी ।।फरूखनगर के वार्ड नंबर 6 बालाजी नगर में किन्नर समाज व वार्ड की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। उसके उपरांत शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों कि पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिष्ठा की गई।

 किन्नर समाज की महंत बुलबुल महामंडलेश्वर ने बताया कि बालाजी कॉलोनी में मंदिर निर्माण के दौरान ही मूर्ति प्रतिष्ठा कराने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत शुक्रवार को कलश यात्रा एवं शिव परिवार की मूर्तियां प्रतिष्ठा की गई है। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड वासियों के सहयोग से यह कार्य किया गया है। हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमें भी सभी समाज के साथ मिलजुल कर एक नेक कार्य करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी तो यही दुआ है कि सभी सुखी रहें और सभी समाज को मिलजुलकर ऐसे कार्य करते रहना चाहिए। इस मौके पर वार्ड की महिलाओं के साथ-साथ किन्नर समाज के लोगों के अलावा मंदिर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!