आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
राई, सोनीपत, खरखौदा और गोहाना में संगठन विस्तार को लेकर बैठक
18 जून की रैली से पहले खट्टर सरकार ने आप पदाधिकारियों को दिए नोटिस: अनुराग ढांडा
गोहाना की तरह बीजेपी की सिरसा रैली भी होगी फ्लॉप शो: अनुराग ढांडा
प्रदेश में एक मजबूत विकल्प बनी आम आदमी पार्टी : अनुराग ढांडा
भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के बाद अब महंगाई में भी नंबर वन हरियाणा: अनुराग ढांडा

सोनीपत, 15 जून – आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार को राई, सोनीपत, खरखौदा, गोहाना और बरोदा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने मजबूत संगठन का ऐलान कर दिया है। जल्द ही ब्लॉक और गांव स्तर के संगठन का भी ऐलान किया जाएगा। जल्द ही ब्लॉक स्तर, सर्कल और फिर इसके बाद गांव स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा की आने वाले एक डेढ़ महीने में प्रदेश के एक एक गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से घबराते हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभर रही है। गृह मंत्री अमित शाह की सिरसा रैली से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पुलिस से नोटिस दिलवाकर खट्टर सरकार ने अपनी बौखलाहट दिखा दी है। 15 आम आदमी कार्यकर्ताओं को रैली से पहले नोटिस देना तानाशाही है। उन्होंने कहा की जैसे गोहाना रैली फ्लॉप हुई थी, ऐसे ही सिरसा रैली भी फ्लॉप होगी। प्रदेश की जनता बीजेपी को आगे किसी भी प्रकार का मौका देने के मूड में नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। खट्टर सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। प्रदेश में खट्टर सरकार को नौ साल हो गए ना सड़कें बनी, ना स्कूल और ना मुलभूत सुविधाएं मिली। प्रदेश के स्कूल-अस्पतालों का बुरा हाल है। सरकारी स्कूलों में शौचालय और पीने का पानी तक नहीं हैं।

सीएम खट्टर और उनके सहयोगियों ने केवल प्रदेश को लूटने का काम किया है। खट्टर सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के बाद महंगाई में भी हरियाणा नंबर वन हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा की महंगाई दर ने आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। शहरों में जहां महंगाई दर 6 प्रतिशत है, वहीं शहरों में 7 फीसदी की महंगाई दर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के काले चिट्ठों का पर्दाफाश कर आम आदमी पार्टी प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। जबकि कांग्रेस कहीं भी विपक्ष की भूमिका में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सबको मुफ्त बिजली, स्कूल में मुफ्त शिक्षा मिलेगी और अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। होगा तो जात-पात देखकर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में 117 में से 92 सीटें आई, जालंधर में कांग्रेस के 60 साल पुराने गढ़ को तोड़ा। अब 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी सभी का सूपड़ा साफ करेगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अर्बन राजेश सरोहा, जिला अध्यक्ष रूरल महेंद्र छिक्कारा, सतीश राज देशवाल, सत्यनारायण आंतिल, जय भगवान आंतिल, सूरजभान, मोना सिवाच, सरोज बाला राठी, जोगिंदर सिंह, सुनील दहिया, संत धर्मबीर, विमल, सारिका कालरा, नवीन गौड़, देवेंद्र सैनी, अनुराग मलिक, हैप्पी, सिद्धार्थ और नर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।